राहु का जादू: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, 18 महीने तक रहेगी बरकत

राहु को मायावी ग्रह माना जाता है, जो स्लो मोशन में राशि बदलते हैं। राहु भी केतु और शनि कि तरह धीमी गति में गोचर करते हैं।
राहु का जादू: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, 18 महीने तक रहेगी बरकत

वर्तमान में मीन राशि में राहु बैठे हुए हैं। पिछले साल राहु ने अक्टूबर के आखिर में गुरु कि राशि में प्रवेश किया था। अब अगले साल 2025 के मई के महीने में राहु अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 18 मई के दिन शनि की कुंभ राशि में राहु गोचर करेंगे और लगभग 18 महीने विराजेंगे।

घर में ये पौधे लगाना है अशुभ! जानें वास्तु के अनुसार कौन से पौधे लाते हैं नकारात्मक ऊर्जा

राहु की शुभ स्थिति से व्यक्ति की किस्मत पलट सकती है। राहु कि शुभ दृष्टि से जीवन किसी वरदान से कम नहीं महसूस होगा। आइए जानते हैं कुंभ राशि में प्रवेश कर राहु किन राशियों का भाग्य चमकाने वाले हैं-

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए राहु का कुंभ राशि गोचर बेहद ही शुभ माना जा रहा है। राहु के राशि परिवर्तन करने के बाद आपको सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा साथ ही धन लाभ होने के भी योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि

शनि की राशि में राहु का गोचर धनु राशि के लोगों का भाग्योदय कर सकता है। व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। वहीं, कोई अच्छी डील भी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय माना जा रहा है। वहीं, धन का आगमन होने की भी संभावना दिख रही है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं।

कन्या राशि

राहु का शनि की राशि में एंटर करना कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ माना जा रहा है। जीवन में आ रही बाधाएं दूर होने लगेंगी। घर परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। अपने पार्टनर के साथ चैन के पल बिताएंगे। सेहत दुरुस्त दिख रही है। वहीं, किसी लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट कहाँ रखें जिससे धन लाभ हो? जानें सही दिशा

Share this story