वृषभ साप्ताहिक राशिफल (30 अक्टूबर- 5 नवंबर): प्यार के मामले में आने वाला सप्ताह रहेगा प्रोडक्टिव

Taurus Weekly Horoscope, October 2023:राशि चक्र की यह दूसरी राशि है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म के समय चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृषभ मानी जाती है।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (30 अक्टूबर- 5 नवंबर): प्यार के मामले में आने वाला सप्ताह रहेगा प्रोडक्टिव 
धर्म डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

वृषभ साप्ताहिक राशिफल: लव लाइफ की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। रिलेशनशिप में अपना धैर्य ना खोएं और शांत दिमाग से फैसले लें। इस सप्ताह आपकी प्रोफेशनल लाइफ बहुत अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। इसके साथ हीआपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी और घर में खुशहाली का माहौल होगा। आइए जानते हैं वृषभ राशि का विस्तृत राशिफल...

लव लाइफ:

प्यार के मामले में आने वाला सप्ताह बहुत प्रोडक्टिव रहेगा। साथी के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करेंगे। साथी से बहस करने से बचें और रिलेशनशिप में ज्यादा तकरार ना बढ़ने दें। वृषभ राशि के कुछ जातक रिश्तों में आज अपना धैर्य खो सकते हैं, जिसके कारण रिलेशनशिप की दिक्कतें ज्यादा बढ़ सकती हैं।

इसलिए साथी को अपना प्यार जताएं। दूसरों की गॉशिप से दूर रहें। इससे आपका मेंटल स्ट्रेस बढ़ेगा। इसलिए पॉजिटिव रहें और साथी के साथ रिश्ते को मजबूत और गहरा बनाए रखने की कोशिश करें।

करियर:

वृष राशि के जातकों को इस वीक प्रमोशन या अप्रेजल मिल सकता है। वहीं, कुछ जातक जॉब के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। इस सप्ताह वृषभ राशि के कुछ लोग बेहतक पैकेज के साथ नई जॉब ज्वॉइन कर सकते हैं। व्यापार में बढ़ोत्तरी के सुनहरे अवसर मिलेंगे। नए परियोजनाओं से लाभ होगा। वृषभ राशि के  उद्यमियों को सप्ताह के नया व्यापार लॉन्च कर सकते हैं।

आर्थिक स्थिति:

धन के मामले में इस सप्ताह आप भाग्यशाली बने रहेंगे। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आर्थिक मामलों में बड़े फैसले लेंगे। सोच-समझकर शेयर, स्टॉक और नए व्यापार में लॉन्ग टर्म निवेश के विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए पार्टनरशिप के जरिए फंड मिलेगा। वृष राशि के कुछ जातक इस सप्ताह अपना लोन चुका सकते हैं।

सेहत:

इस सप्ताह वृष राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि, एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे बाइकिंग, अंडर वॉटर एक्टिविटीज और पैराग्लाइडिंग करते समय थोड़ा सावधानी बरतें। हेल्दी डाइट लें और फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचें। बाकी स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Share this story