7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार हुआ खत्म, डीए एरियर पर आया ऐसा अपडेट कि झूम उठे लोग

अगर आप उच्च केंद्रीय कर्मचारी हैं तो डीए एरियर के करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा मिलने तय माने जा रहे हैं, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी हैं। इसके अलावा सरकार ने हाल में डीए बढ़ोतरी कर खुशखबरी दी थी।
7TH PAY COMMISSION: केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार हुआ खत्म! डीए एरियर पर मिली ऐसी खबर कि झूमे लोग

दिवाली का त्योहार भले ही बीत गया, लेकिन सरकार की ओर से अभी लोगों के लिए तमाम घोषणा हो सकती हैं जो वरदान साबित होंगी। माना जा रहा है कि सरकार अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खजाने का पिटारा खोल सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।

सरकरा जल्द ही कर्मचारियों के अकाउंट में डीए एरियर का अटका पड़ा पैसा ट्रांसफर कर सकती है, जो किसी बूस्टर डोज की तरह होगी। इसका फायदा करीब 1 करोड़ परिवारों को होना संभव माना जा रहा है।

सरकार ने आधिकारिक रूप से तो डीए एरियर भेजने की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है। अकाउंट में कितना पैसा आएगा, इसके लिए ध्यान से पूरा आर्टिकल पढ़ने की जरूरत होगी।

जानिए कितने महीने आ आगे डीए एरियर

केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण काल के दौरान जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक का डीए एरियर का पैसा नहीं भेजा था, जिसके बाद से सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार था।

अब सरकार 18 महीने का डीए एरियर का पैसा किसी भी दिन खाते में डाल सकती है, जिससे कर्मचारियों के खाते में मोटी रकम आएगी। यह रकम महंगाई के दौर में अंधी की लाठी की तरह साबित होगी। आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि कितना पैसा खाते में आ सकता है।

अगर आप उच्च केंद्रीय कर्मचारी हैं तो डीए एरियर के करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा मिलने तय माने जा रहे हैं, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी हैं। इसके अलावा सरकार ने हाल में डीए बढ़ोतरी कर खुशखबरी दी थी।

अब इतने डीए का मिलेगा फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में अब तगड़ी बढ़ोतरी हो चुकी है। सरकार ने डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद यह 46 प्रतिशत हो गया है। इससे पहले 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा था।

सरकार ने आधिकारिक रूप से इसका ऐलान कई दिन पहले कर दिया है। अब बेसिक सैलरी में मोटा इजाफा देखने को मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार सालाना दो बार डीए का इजाफा करती है, जिसकी दरें जुलाई और जनवरी से लागू की जाती हैं।

Share this story

Around The Web