Maruti Suzuki की इस कार ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक महीने में इतने लोगों ने खरीदी यह शानदार गाड़ी

ऑटो बाजार में एक से बढ़कर एक कारें मौजूद हैं। यहां आपको दमदार और शानदार कारें मिल जाएंगी। लेकिन एक कार ने लोगों के दिलों पर राज किया है। यानी यह कार लोगों को काफी पसंद आ रही है।
आपको बता दे कि यह कार मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki) की वैगनआर है। मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki wagonR) ने जुलाई महीने में नया रिकॉर्ड बनाया। वैगनआर ने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब हासिल किया है।
बता दें कि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) वैगनआर पिछले 4 महीने से लगातार सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। पिछले महीने में वैगनआर को करीब 22,000 से ज्यादा लोगों ने खरीदा था।
वैगनआर ने इस दौड़ में मारुति सुजुकी ऑल्टो, टाटा पंच (टाटा पंच), हुंडई क्रेटा (हुंडई क्रेटा), हुंडई वेन्यू (हुंडई वेन्यू), मारुति बलेनो (मारुति नेक्सा बलेनो), टाटा नेक्सन को पीछे छोड़ दिया।
पिछले महीने कितनी हुई बिक्री:
बता दें कि जुलाई महीने में मारुति सुजुकी की वैगनआर को करीब 22,588 लोगों ने खरीदा। वहीं जुलाई 2021 में वैगनआर की 22,836 कारें बिकी थीं। इस साल जून महीने में लगभग 19,190 लोगों ने इसे खरीदा।
इसी के साथ मारुति सुजुकी बलेनो पिछले महीने भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने इसकी 17,960 कारें बिकीं।
टॉप-5 में शामिल हुईं ये कारें:
पिछले महीने मारुति सुजुकी स्विफ्ट देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने इसकी 17,539 कारें बिकीं। वहीं टाटा की Tata Nexon चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसे करीब 14,214 लोगों ने खरीदा था। इस कड़ी में मारुति सुजुकी डिजायर पांचवें नंबर रही। इसकी 13,474 कारें बिकीं।