Bolero SUV: भारतीय परिवारों की पसंदीदा, अब 5 लाख में पूरी फैमिली करेगी सैर

Bolero SUV : आजकल लोग सबसे ज्यादा एसयूवी खरीद रहे हैं। जिसे देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां भी ज्यादा ध्यान नई एसयूवी को लॉन्च करने पर कर रही हैं।
अगर बात करें महिंद्रा की, तो यह कंपनी देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी है। बाजार में इस कंपनी की आपको कई एसयूवी देखने को मिल जाएंगी। जिसमें महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) भी शामिल है।
Mahindra Bolero डिटेल्स
महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी है। जिसकी सेल शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी काफी ज्यादा होती है। अगर बात करें इसके इंजन की तो इसमें आपको 1493cc का तीन सिलेंडर इंजन मिलता ही।
जिसकी क्षमता 74.96bhp का अधिकतम पावर और 210Nm पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने की है।यह 7-सीटर एसयूवी है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।
अगर आपको यह एसयूवी इससे कम कीमत पर चाहिए, तो आप एकबार सेकेंड हैंड गाड़ियों का ऑनलाइन व्यपार करने वाली वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं। जहाँ पर यह काफी कम कीमत में बिक्री कर लिए लिस्ट की गई है।
Mahindra Bolero के सेकेंड हैंड मॉडल पर डील
2017 मॉडल महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) Carwale वेबसाइट पर मौजूद है। यह डीजल इंजन एसयूवी है और अबतक 1,18,000 किलोमीटर तक ड्राइव की गई है।
इसका रंग व्हाइट है और इसे अच्छे से मेन्टेन करके रखा गया है। आगरा में मौजूद इस एसयूवी को 5.5 लाख रुपये में आप अगर चाहें तो खरीद सकते हैं।
Carwale वेबसाइट पर 2018 मॉडल महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की बिक्री हो रही है। नोएडा में मौजूद इस एसयूवी में आपको डीजल इंजन मिलता है।
यह एसयूवी अच्छी कंडीशन में है और कुल 94,215 किलोमीटर तक चली हुई है। इस एसयूवी के लिए यहाँ पर 5.93 लाख रुपये की मांग की गई है।
ऐसे में अगर आपको इस 7-सीटर एसयूवी को खरीदना है तो वेबसाइट को विजिट करके आप डील को फाइनल कर सकते हैं।