Doonhorizon

Today's Paper

Today's Paper

Honda बाइक और स्कूटर की बिक्री में उछाल, Activa और CB Shine ने रचा नया इतिहास

जून 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टू व्हीलर होंडा एक्टिवा बनी थी। इसके कल दो लाख 33376 यूनिट की बिक्री हुई थी। सालाना आधार पर देखा जाए तो इसने 78.38% की वृद्धि हासिल की थी।
Honda बाइक और स्कूटर की बिक्री में उछाल, Activa और CB Shine ने रचा नया इतिहास

Honda Sale Report : होंडा टू व्हीलर सेगमेंट में काफी कमाल कर रही है। साल 10 साल कंपनी की सेल बढ़ती ही जा रही है। जून 2023 के मुकाबले जून 2024 में कंपनी ने 59.40% ज्यादा टू व्हीलर बेचे हैं।

जून 2023 में 3,02,756 यूनिट स्कूटर और बाइक की बिक्री हुई थी। वही जून 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 482,597 हो गया है। हालांकि इतना बेचकर भी यह कंपनी देश की दूसरी सबसे ज्यादा बाइक बेचने वाली कंपनी बनी है। पहले नंबर पर अभी भी हीरो ही है।

जून 2024 में बिकी Honda की टू व्हीलर

जून 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टू व्हीलर होंडा एक्टिवा बनी थी। इसके कल दो लाख 33376 यूनिट की बिक्री हुई थी। सालाना आधार पर देखा जाए तो इसने 78.38% की वृद्धि हासिल की थी।

इसके बाद बात करें बाइक की तो इसमें भी होंडा सीबी शाइन (Honda CB Shine) दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी थी। इसने सालाना आधार पर 40.64% की वृद्धि हासिल की है।

वहीं इसके बाद होंडा डीआईओ (Honda Dio) स्कूटर को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। इसने तो 254.6% की वृद्धि हासिल की है।

Honda Activa की बढ़ी सेल

मासिक आधार पर भी होंडा ने काफी अच्छा ग्रो किया है। मई 2024 में होंडा एक्टिवा की कुल 2,16,352 यूनिट की बिक्री हुई थी जो बढ़कर 2,33,376 हो गई है। यानी की स्कूटर ने 7.87% का ग्रोथ हासिल किया है।

इसके अलावा होंडा शाइन की बिक्री में 10% और होंडा डीआईओ की बिक्री में 12% का ग्रोथ देखा गया है। भारतीय बाजार में होंडा यूनिकॉर्न भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सिर्फ होंडा एसपी 160 को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी बाइकों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

होंडा की कंप्यूटर टू व्हीलर को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी बाइक की बिक्री में गिरावट देखी गई है। हालांकि अभी भी कंपनी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और आने वाले समय में देश की बेस्ट सेलिंग बाइक कंपनी भी बन सकती है।

Share this story