MG Windsor EV ने मचाया तहलका – बनी भारत की नंबर 1 इलेक्ट्रिक कार

MG Windsor EV : भारत में इलेक्ट्रिक कारों (EV) की मांग दिन-ब-दिन बढ़ रही है, और FY 2025 की बिक्री के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। इस सेगमेंट में MG Windsor EV ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप पोजीशन हासिल की है। इस फिस्कल ईयर में MG Windsor EV ने कुल 19,394 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, और पिछले कुछ महीनों से यह लगातार देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है।
लेकिन बाजार में सिर्फ MG ही नहीं, टाटा और महिंद्रा जैसे ब्रांड्स भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। आइए, FY 2025 में भारत की टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानते हैं।
टाटा की तिकड़ी ने दिखाया दम
टाटा मोटर्स ने इस सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। बिक्री के आंकड़ों में दूसरे नंबर पर Tata Punch EV रही, जिसे 17,966 नए ग्राहकों ने चुना। तीसरे स्थान पर Tata Tiago EV ने कब्जा जमाया, जिसकी 17,145 यूनिट्स बिकीं। वहीं, चौथे नंबर पर Tata Nexon EV ने 13,978 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज की।
टाटा की ये तीनों गाड़ियां किफायती कीमत, शानदार रेंज और आधुनिक फीचर्स के दम पर ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनी हुई हैं।
MG और महिंद्रा का भी जलवा
MG Motor ने न सिर्फ MG Windsor EV के साथ बाजी मारी, बल्कि MG Comet EV ने भी 10,149 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। यह माइक्रोकार शहरी ग्राहकों के लिए अपनी कॉम्पैक्ट साइज और किफायती कीमत के चलते पसंद की जा रही है।
दूसरी ओर, Tata Curvv EV ने 7,534 यूनिट्स की बिक्री के साथ छठा स्थान पाया, जबकि MG ZS EV ने 7,042 यूनिट्स के साथ सातवां स्थान हासिल किया। महिंद्रा भी इस रेस में पीछे नहीं रहा। Mahindra XEV 9e ने 5,422 यूनिट्स की बिक्री के साथ आठवां स्थान और Mahindra XUV400 ने 4,843 यूनिट्स के साथ नौवां स्थान हासिल किया। वहीं, Tata Tigor EV ने 4,820 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप 10 की लिस्ट में दसवां स्थान पक्का किया।