Gas Cylinder: महंगाई से मिल गया छुटकारा, यहां से मात्र 750 रुपये में करें खरीदारी

जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू 15 किग्रा के सिलेंडर की कीमत कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। हालांकि कमर्शियल सिलेंडर के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहले रक्षाबंधन के अवसर पर कंपोजिट सिलेंडर की कीमतों में गिरावट की गई।
Gas Cylinder: महंगाई से मिल गया छुटकारा, यहां से मात्र 750 रुपये में करें खरीदारी

पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच अगर आप एलपीजी सिलेंडर खरीदना चाहते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

एलपीजी सिलेंडर इन दिनों 300 रुपये सस्ते में बिक रहा है, जिसका आप आसानी से लाभ उठा सकते हैं। सिलेंडर अब 750 रुपये में आसानी से खरीदा जा सकता है, जिसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं, जिनका पालन करना जरूरी है।

इस एलपीजी सिलेंडर के वजन की बात करें तो 10 किलो तय किया गया है। इतना ही नहीं सिलेंडर की डिलीवरी का काम भी शुरू कर दिया गया है। कंपोजिट गैस सिलेंडर अब लगभग सभी शहरों में इजाजत दी है।

खासकर ये सिलेंडर कम खर्च वाले लोगों के लिए बहुत फायदा है। हांलाकि ,देश के विभिन्न शहरों में अलग-अलग रेट पर ये सिलेंडर उपलब्ध होगा।

जानिए सिलेंडर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें :

जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू 15 किग्रा के सिलेंडर की कीमत कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। हालांकि कमर्शियल सिलेंडर के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहले रक्षाबंधन के अवसर पर कंपोजिट सिलेंडर की कीमतों में गिरावट की गई।

उसके बाद जन्माष्टमी के के मौके पर भी सरकार ने गैस सिलेंडर के कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि कुछ शहरों में कंपोजिट सिलेंडर के 619 तक भी हैं, लेकिन दिल्ली, लखनऊ, मुंबई जैसे शहरों में आपको 750 रुपये में ही कंपोजिट सिलेंडर आसानी से मिल जाएगा।

सिलेंडर के फीचर्स :

कंपोजिट गैस सिलेंडर में सबसे बड़े फीचर्स ये है कि आपको पता चल जाएगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। यही नहीं यह बहुत हल्का होता है। इसके चलते इसे कहीं भी उठाकर ले जाया जा सकता है।

आपको बता दें कि इसको लेने के लिए आपको इंडेन गैस एजेंसी पर जाना होगा। वहां इसका कनेक्शन आपको मिल जाएगा।

Share this story