दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Chief Minister Mahila Samman Yojana : दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, राज्य सरकार ने महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Chief Minister Mahila Samman Yojana) की शुरुआत की गई, जिसमें राज्य की महिलाओं को 1,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा.
इस योजना का पंजीकरण 10 दिसंबर से शुरू हो चुका है. यह योजना आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के चुनावी वादों का हिस्सा मानी जा रही है.
दिल्ली विधानसभा के सदस्य जितेन्द्र सिंह तोमर ने सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “1000 रुपये वाली केजरीवाल जी की महिला सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, आ जाइए विधायक कार्यालय.”
अरविंद केजरीवाल ने दी थी जानकारी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Former Chief Minister of Delhi Arvind Kejriwal) ने इस योजना के बारे में नवंबर महीने में कहा था कि महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू किया जाएगा. जिसके बाद महिलाओं के खाते में 1000 रुपये दिए जाएंगे.
दिल्ली के पूर्व सीएम ने यह भी कहा था कि इस योजना का लाभ लेने के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त का पालन करना होगा. वह यह है कि महिलाएं राज्य की पंजीकृत मतदाता हो, यदि महिला नहीं है और दिल्ली में रह रही है तो वे अपने इलाके के विधायक से इसके लिए मदद ले सकते हैं.
दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पात्रता
- महिलाएं दिल्ली की आधिकारिक वोटर (voter) होनी चाहिए.
- महिलाओं की सालाना आय 2.50 लाख रुपये तक या उससे कम होनी चाहिए.
- सालाना 2.50 लाख से कम होनी चाहिए आय
- महिलाओं की उम्र 18 साल से अधिक और 60 साल से कम होनी चाहिए. इससे अधिक उम्र की महिलाओं को पहले ही दिल्ली सरकार कई पेंशन योजनाओं का लाभ दे रही है.
- यदि महिला के नाम पर कोई भी चार पहिया वाहन है तो वह योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी.
दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पहचान प्रमाण पत्र – वोटर आईडी
- आधार कार्ड
- आवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र..आदि
कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
"दिल्ली की महिलाएं मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में पंजीकरण करना चाहती हैं, तो वे जरूरी दस्तावेज लेकर विधायक कार्यालय जा सकती हैं, जहां रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है."