Lakhpati Didi Yojna : स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर

महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए मोदी सरकार ने लखपति दीदी स्कीम की शुरुआत की है। इसे सिर्फ महिलाओं के लिए ही डिजाइन किया गया है। 
Lakhpati Didi Yojna : स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर

Lakhpati Didi Yojna : लखपति दीदी योजना के बारे में आपको काफी बार पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण में सुना होगा जिसके लाभ की वजह से ये स्कीम काफी कम समय में पॉपुलर बन गई है।

इस बजट भाषण में फाइनेंस मिनिस्टर ने इस स्कीम का जिक्र किया था इसके साथ में दो करोड़ से तीन करोड़ का टारगेट भी रखा था। इस स्कीम में सभी महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी ब्याज प्राप्त हो रहा है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती है ये स्कीम

महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए मोदी सरकार ने लखपति दीदी स्कीम की शुरुआत की है। इसे सिर्फ महिलाओं के लिए ही डिजाइन किया गया है। ये एक तरह से स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है।

इसमें महिलाओं को खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए स्किल ट्रेनिंग भी दी जाती है। जिससे कि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी रहें। महिलाओं को प्रोफेशनल ट्रेनर्स के जरिए काफी सारे क्षेत्रों में ट्रेनिंग प्रदान की जाती है।

लोन कितना ले सकते हैं?

मोदी सरकार ने 15 अगस्त 2023 को लखपति दीदी स्कीम की शुरुआत की है। जिसमें महिलाओं को 1 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ तक का ब्याज मुक्त लोन प्रदान किया जाता है।

1 करोड़ महिलाओं को इस स्कीम का लाभ प्राप्त हो चुका है। वहीं सरकार ने अब पहले 2 करोड़ महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा था। लेकिन बजट में इसको बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।

जानें स्कीम के लिए पात्रता

वहीं 18 साल से 50 साल की महिलाएं इस स्कीम को लेकर अप्लीकेशन कर सकती है। महिलाओं का किसी स्वंय सहायता समूह से जुड़ना काफी जरुरी है। बिजनेस को शुरु करने के लि महिलाओं क पास प्लान होना चाहिए इसके साथ में जरुरी दस्तावेज भी होने चाहिए।

लखपति दीदी स्कीम में लोन का प्रोसेस

महिलाओं को लखपति दीदी स्कीम में लोन लेने के लिए सबसे पहले अपने पास के स्वंय सहायता समूह कार्यालय में अप्लीकेशन करना होगा। जिसके लिए उनको जरुरी दस्तावेजों के साथ में बिजनेस प्लान भी सबमिट करना होगा। महिलाओं के अप्लीकेशन को रिव्यू करने के बाद उनको लोन भी दिया जाता है।

अप्लीकेशन के लिए जरुरी दस्तावेज

आवेदन करने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज होने चाहिए। जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि की जरुरत होती है।

Share this story