बॉलीवुड इंडस्ट्री की इन हसीनाओं को बढ़ते वजन को लेकर किया गया था खूब ट्रोल, जानिए उन अभिनेत्रियों के नाम

नेहा धूपिया बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। वहीं, प्रेग्नेंसी के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था। लेकिन स्टाइल गेम में नेहा को कोई भी मात नहीं दे सकता। वहीं, ट्रोल का भी नेहा पर कोई असर नहीं पड़ता।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की इन हसीनाओं को बढ़ते वजन को लेकर किया गया था खूब ट्रोल, जानिए उन अभिनेत्रियों के नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हसीनाएं अपने प्लस साइज की वजह से सह चुकी हैं बहुत कुछ। तो आज हम आपको बताएंगे उन सेलेब्स के बारे मे जो अपने वजन को लेकर खूब ट्रोल हुई है।

इस लिस्ट मे हुमा कुरैशी,नेहा धूपिया और परिणीति चोपड़ा जैसी कई हसीनाओं का नाम है।

नेहा धूपिया :

नेहा धूपिया बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। वहीं, प्रेग्नेंसी के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था। लेकिन स्टाइल गेम में नेहा को कोई भी मात नहीं दे सकता। वहीं, ट्रोल का भी नेहा पर कोई असर नहीं पड़ता।

सोनाक्षी सिन्हा :

इंडस्ट्री में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा 95 किलो की थीं। बॉलीवुड डेब्यू के लिए एक्ट्रेस ने 30 किलो वजन कम किया। हालांकि, एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा था कि उन्होंने कभी भी अपने वजन को खुद पर हावी नहीं होने दिया।

आपको बता दें कि कई बार सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को उनके वेट की वजह से ट्रोल किया गया। एक बार तो एक यूजर ने असली सोना की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- आप हवा खाया करो।

विद्या बालन :

इस लिस्ट में विद्या बालन का नाम तो होना ही था। आपको बता दें कि विद्या को थायराइड की समस्या है। लेकिन उनके बढ़े वजन और ड्रेसिंग सेंस की वजह से एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल किया जाता रहा है।

लेकिन ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘कहानी’, ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘तुम्हारी सुलू’ जैसी फिल्मों के जरिए विद्या ने साबित किया कि उनका टैलेंट सब पर भारी है।

परिणीति चोपड़ा :

परिणीति चोपड़ा कई बार बॉडी पॉजिटिविटी के बारे में बात कर चुकी हैं। जब वो इंडस्ट्री में नई आईं तब फैंस ने उनके गोल-मटोल फ्रेम को काफी पसंद किया।

हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है। ये कहना गलत नहीं है कि परिणीति चोपड़ा का टैलेंट उनके लुक्स से परे है।

Share this story