Amrapali-Nirahua Dance : आम्रपाली की अदाएं और निरहुआ का स्टाइल देख फैंस हुए दीवाने

Amrapali-Nirahua Dance : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपने फैंस के दिलों पर छा गई है।
इन दोनों का लेटेस्ट गाना 'पजरवा सट ना' इन दिनों यूट्यूब पर जबरदस्त वायरल हो रहा है और इसे लाखों बार देखा जा चुका है।
समंदर किनारे रोमांस करती नजर आई हिट जोड़ी
भोजपुरी फिल्म संयोग का यह रोमांटिक ट्रैक दर्शकों के दिलों में उतरता जा रहा है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री इतनी शानदार है कि लोग बार-बार वीडियो देखकर इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।
कहीं समंदर किनारे तो कहीं पुल पर फिल्माए गए इस गाने के दृश्य बेहद रोमांटिक और खूबसूरत हैं। इस जोड़ी की कैमिस्ट्री को देख फैंस का दिल मचल उठा है।
गाने के नीचे फैंस के कमेंट्स की भरमार है। एक यूजर ने लिखा, "रियल जुबली स्टार, भोजपुरी इंडस्ट्री का दिल निरहुआ है।"
वहीं एक अन्य फैन ने कहा, "इतना क्यूट कपल है, इसके बारे में क्या लिखूं!" किसी ने लिरिक्स की तारीफ की तो किसी ने म्यूजिक की धुन को दिल छू लेने वाला बताया।
लिरिक्स से लेकर म्यूजिक तक सबकुछ परफेक्ट
'पजरवा सट ना' को आवाज दी है विजय चौहान और अंजलि यादव ने, वहीं गीत के बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने। इस गाने को म्यूजिक दिया है साजन मिश्रा ने, जो इसकी सॉफ्ट धुन को और भी रोमांटिक बना देता है।
गाना रोमांस और इमोशन का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं।
सालों से हिट है निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी
निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे भरोसेमंद और हिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है।
इन दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं, और अब 'पजरवा सट ना' के साथ एक बार फिर उन्होंने फैंस को दीवाना बना दिया है।