Bhojpuri Song: अंजना सिंह का सुपर रोमांटिक गाना मचा रहा धूम, वायरल हो रही वीडियो
Bhojpuri Song: अंजना सिंह की खूबसूरती और उनकी अदाओं पर फिदा हैं, तो उनका यह रोमांटिक भोजपुरी गाना आपके लिए है। एक दशक से अधिक वक्त में अंजना ने पर्दे पर ना सिर्फ अपनी धमक दिखाई है, बल्कि करोड़ों फैंस के दिलों में घर भी बनाया है। वह माजूदा समय में भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत, सबसे होनहार और सबसे दमदार हीरोइनों में से हैं।
साल 2018 में अंजना सिंह की एक शानदार फिल्म 'खुद्दार' आई थी। इस फिल्म में गुंजन सिंह के साथ उनका एक बेहद रोमांटिक गाना है 'जवानी कितना चौकी पे चौकी', यह गीत बेमिसाल है।
यूट्यूब पर 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' ने इस गाने का फुल वीडियो 2019 में रिलीज किया था। खबर लिखे जाने तक जहां इस गाने को 5.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, वहीं कॉमेंट सेक्शन में फैंस अंजना सिंह की अदाओं और उनकी खूबसूरती के दीवाने हुए जा रहे हैं।
Bhojpuri Song: निरहुआ और आम्रपाली के इस गाने ने हिलाया पूरा सोशल मीडिया, फैंस हुए मदहोश
Bhojpuri Song: गाने का सीक्वेंस रात का है। अंजना अपने सईया जी से प्यार का इजहार कर रही हैं। वह उनसे प्रेम आलिंगन के लिए तड़प रही हैं। वह गाती हैं, 'बहिया में ले ली ए जी, हम देखे राउर तेजी... लागत गर्मी....' इस पर गुंजन सिंह कहते हैं, 'बिना बॉल बड़ले कुछ उ ना लौकी, जवानी कितना चौकी पे चौकी।'
इस भोजुपरी गीत के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि इसे गुंजन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने का म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने तैयार किया है। 'तन्वी मल्टीमीडिया' के बैनर तले बनी फिल्म 'खुद्दार' के डायरेक्टर दिनेश यादव हैं। फिल्म में गुंजन सिंह और अंजना सिंह के अलावा निशा दुबे, संजय पांडेय और मनोज टाइगर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने काजल राघवानी को बाहों में भरकर किया जमकर रोमांस, फैंस के छूटे पसीने