Bhojpuri Song: खेसारी लाल का दिल सपना पर फिसला, बोले- "उनकी दूधिया गोराई ने कर दिया बेकाबू
Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी गजब की एक्टिंग और दमदार आवाज से अलग पहचान बना रखी है। खेसारी का नया गाना 'चॉकलेटी सड़िया' रिलीज हु है। यह गाना 21 अक्टूबर की सुबह 7 बजे रिलीज हुआ है। दो दिन में इस गाने को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
फिल्म Rajaram के इस गाने Chocolatey Sadiya को Khesari Lal Yadav ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। कृष्णा बेदर्दी ने इस झन्नाटेदार गाने का संगीत दिया है। जबकि गीत के मजेदार बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं। यह गाना खेसारी और सपना चौहान पर फिल्माया गया है और दोनों की केमिस्ट्री दिल जीतने वाली है।
गाना पूरी तरह के एक डांस नंबर है, जिसमें दोनों ही एक्टर्स के डांस स्टेप्स जबरदस्त हैं। गाने के सीक्वेंस में हम देखते हैं कि खेसारी लाल यादव एकटक सपना चौहान को निहार रहे हैं। वह पूछती हैं, 'का देखत बड़ा ये राजा जी बोला, बाड़ा छीपावाले का भेद दिल के खोला।'
इसी के जवाब में हरफनमौला खेसारी कहते हैं, 'एक त दूधिया गोराई, दूजा तिल करिया में, चॉकलेटवे जइसन लागेलु चॉकलेटी सड़िया में।'
पराग पाटिल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म 'राजाराम' को पराग पाटिल और आरआर प्रिंस ने प्रोड्यूस किया है। इस बेहतरीन डांस वाले गाने 'चॉकलेटी सड़िया' को प्रसून यादव ने कोरियोग्राफ किया है। गाना यूट्यूब पर 'सारेगामा हम भोजपुरी' चैनल पर रिलीज हुआ है और यह म्यूजिक चार्टबीट के टॉप ट्रेंड में शामिल हो चुका है।