Bhojpuri Dance Video : आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल का जबरदस्त केमिस्ट्री वीडियो, पानी में लगाई आग

Bhojpuri Dance Video : खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का नया भोजपुरी गाना 'लटक जईबS' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। जानिए क्यों लोग इस गाने को बार-बार देख रहे हैं और कैसी है दोनों की केमिस्ट्री।
Bhojpuri Dance Video : आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल का जबरदस्त केमिस्ट्री वीडियो, पानी में लगाई आग

Bhojpuri Dance Video : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने गानों और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। हर बार जब वह किसी नई एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन पर नजर आते हैं, तो फैंस को उनकी जोड़ी बेहद पसंद आती है।

ऐसा ही कुछ हुआ है उनके हालिया रिलीज गाने ‘लटक जईबS’ के साथ, जिसमें वह आकांक्षा पुरी के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं।

आकांक्षा पुरी और खेसारी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल

इस गाने में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर बेहद खूबसूरत लग रही है और उनके बीच की कैमिस्ट्री फैंस के दिलों को छू रही है।

शिल्पी राज और खेसारी की आवाज ने गाने को बनाया सुपरहिट

‘लटक जईबS’ गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। दोनों की जुगलबंदी ने गाने में जान डाल दी है।

गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और इसका संगीत विनय विनायक ने दिया है।

रोमांस, मस्ती और एनर्जी से भरपूर इस गाने में एक खास बात यह भी है कि इसमें डांस मूव्स इतने जबरदस्त हैं कि कोई भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएगा।

यूट्यूब पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज

इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज हुए अभी महज एक महीना ही हुआ है और अब तक इसे 2 करोड़ 78 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गाने को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और कमेंट सेक्शन में फैंस खेसारी और आकांक्षा की तारीफ करते नहीं थक रहे।

Share this story