Bhojpuri Dance Video : गाने पर थिरके काजल और निरहुआ, धमाकेदार मूव्स देख रह नहीं पाएंगे आप

Bhojpuri Dance Video : भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और काजल राघवानी का वायरल हो रहा पुराना गाना 'चप्पा चप्पा चाचा जान करा ना जिया' एक बार फिर ट्रेंड में है। देखिए जबरदस्त केमिस्ट्री से भरपूर यह वीडियो और जानिए क्यों फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं।
Bhojpuri Dance Video : गाने पर थिरके काजल और निरहुआ, धमाकेदार मूव्स देख रह नहीं पाएंगे आप

Bhojpuri Dance Video : भोजपुरी इंडस्ट्री ने बीते कुछ सालों में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक अपनी खास पहचान बनाई है। एक समय था जब यह सिनेमा केवल कुछ राज्यों तक सीमित था, लेकिन आज इसके फैंस दुनिया भर में मौजूद हैं।

इसकी सबसे बड़ी वजह है यहां के स्टार्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस और देसीपन से जुड़ी कहानियां।

काजल और निरहुआ की जोड़ी – हिट मशीन

भोजपुरी सिनेमा के दो चमकते सितारे दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' और काजल राघवानी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

इन दोनों की जोड़ी जब भी साथ आती है, स्क्रीन पर आग लगा देती है। हाल ही में उनका एक पुराना लेकिन बेहद पसंदीदा गाना 'चप्पा चप्पा चाचा जान करा ना जिया' फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

‘पटना से पाकिस्तान’ का सुपरहिट गाना फिर हुआ वायरल

भोजपुरी फिल्म पटना से पाकिस्तान का यह गाना, जिसमें निरहुआ और काजल नजर आते हैं, रोमांस और मस्ती से भरपूर है।

वीडियो में काजल राघवानी, निरहुआ के पीछे दौड़ती दिख रही हैं और निरहुआ उन्हें मजाकिया अंदाज में बचते नजर आते हैं। दोनों की केमिस्ट्री इतनी दमदार है कि हर सीन में एक अलग ही जादू नजर आता है।

इस गाने को यूट्यूब चैनल WWR Hamaar Bhojpuriya पर अपलोड किया गया है और अब तक इसे 3.85 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

दर्शकों की दीवानगी इस वीडियो के प्रति साफ दिखती है। एक बार अगर आपने देख लिया, तो बार-बार देखने का मन करेगा। गाने की लोकेशन, डांस और कैमरा वर्क सब कुछ मिलाकर यह गाना एक संपूर्ण मनोरंजन पैकेज है।

निरहुआ के गानों का जादू हर दिल पर चलता है

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के चाहने वाले सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में भी हैं। उनकी हर परफॉर्मेंस में वो देसीपन होता है जो दर्शकों को उनसे जोड़ देता है।

वहीं, काजल राघवानी अपनी मासूम अदाओं और दमदार डांस के लिए पहचानी जाती हैं। जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो धमाल तय होता है।

Share this story