Bhojpuri Romantic Video : खेसारी-सौम्या के रोमांटिक वीडियो ने मचाया तहलका, गाना बन गया इंटरनेट पर सुपरहिट

Bhojpuri Romantic Video : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार Khesari Lal Yadav एक बार फिर अपने नए गाने ‘Sheet Lahari’ से फैन्स के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस रोमांटिक सॉन्ग में Somya Pandey उनके साथ नजर आ रही हैं।
दोनों की जोड़ी, ठंडी हवाओं के बीच गर्माहट भरती नजर आती है और फैंस को इनका ये लव एंगल काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में Khesari के दमदार डांस मूव्स और सौम्या की खूबसूरती एक साथ मिलकर स्क्रीन पर जादू बिखेरते हैं।
लव और पैशन से भरा गाना हुआ वायरल
Khesari Music World यूट्यूब चैनल पर 4 महीने पहले रिलीज किए गए इस सॉन्ग को अब तक लगभग 8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। लगातार मिल रहे इस प्यार से यह साफ है कि फैंस को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है।
खास बात यह है कि यह गाना ठंड के मौसम को ध्यान में रखकर फिल्माया गया है, जिससे इसका रोमांटिक टच और भी ज्यादा निखरकर सामने आया है।
संगीत और बोल ने छुआ दिल
इस गाने के बोल लिखे हैं Akhilesh Kashyap ने और संगीत दिया है Arya Sharma ने। गाने को खुद Khesari Lal Yadav और Neha Raj ने अपनी आवाज दी है।
दोनों की जुगलबंदी ने गाने को और भी मधुर और यादगार बना दिया है। वीडियो में सौम्या पांडे की सादगी और खेसारी लाल की एनर्जी देखते ही बनती है।
‘Sheet Lahari’ बना फैंस की पहली पसंद
Khesari Lal को यूं भी रोमांटिक गानों का किंग कहा जाता है और यह गाना इसका ताजा उदाहरण है। फैंस को उनके रोमांटिक गाने काफी पसंद आते हैं और 'Sheet Lahari' तो मानो जैसे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरा है।
सोशल मीडिया पर भी इस गाने को लेकर फैंस लगातार रील्स बना रहे हैं और यूट्यूब पर कमेंट्स में प्यार बरसा रहे हैं।