Kajal Raghwani Dance : Kajal Raghwani ने गीली साड़ी में उड़ाए Khesari के होश, वायरल हुआ वीडियो

Kajal Raghwani Dance : भोजपुरी इंडस्ट्री की रोमांटिक सुपरहिट जोड़ी Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों की जोड़ी ने हमेशा से दर्शकों के दिलों पर राज किया है, और अब इनका पुराना लेकिन बेहद रोमांटिक गाना ‘Chhatri Jaldi Lagawa Na’ एक बार फिर यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है।
फिर वायरल हुआ सुपरहिट रोमांटिक सॉन्ग
भोजपुरी फिल्म ‘Intqam’ का यह सॉन्ग इन दिनों Web Music Bhojpuri चैनल पर धमाल मचा रहा है। गाने को अब तक 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।
इस वीडियो में बारिश के बीच Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani की केमिस्ट्री दर्शकों को दीवाना बना रही है।
बारिश की फुहारों के बीच, भीगी साड़ी में Kajal Raghwani बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं, वहीं Khesari Lal का रोमांटिक अंदाज़ फैंस को खूब भा रहा है। दोनों की ऑनस्क्रीन नजदीकियों ने सोशल मीडिया का तापमान और भी बढ़ा दिया है।
‘Chhatri Jaldi Lagawa Na’ के पीछे की टीम
इस गाने को खुद Khesari Lal Yadav और लोकप्रिय गायिका Indu Sonali ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है। गाने के बोल लिखे हैं Pyare Lal Yadav ने, और इसका शानदार संगीत दिया है Avinash Jha ‘Ghungroo Ji’ ने।
गाने की सिनेमैटोग्राफी और लोकेशन इसे और भी खास बना देती है। Intqam फिल्म के इस ट्रैक में Khesari और Kajal की रोमांटिक कैमिस्ट्री बेमिसाल है।
Khesari-Kajal की जोड़ी का दीवाना है इंटरनेट
Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर जोड़ी मानी जाती है। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और हर बार इनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा है।
हालांकि, लंबे समय से इन दोनों के रियल लाइफ रिलेशनशिप की भी चर्चा होती रही है, जिससे फैंस और भी ज्यादा उत्सुक रहते हैं।