Kajal Raghwani Dance : काजल राघवानी की रात में दिखी रोमांटिक अदाएं, खेसारी भी हो गए दीवाने

Kajal Raghwani Dance : देखिए खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का वायरल गाना ‘अढ़ाई बजे’, जिसमें दिखी रात के सन्नाटे में जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री। 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है तहलका।
Kajal Raghwani Dance : काजल राघवानी की रात में दिखी रोमांटिक अदाएं, खेसारी भी हो गए दीवाने

Kajal Raghwani Dance : भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी जब भी स्क्रीन पर आती है, फैन्स का दिल धड़कने लगता है। हम बात कर रहे हैं खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बार-बार देखने लायक होती है।

दोनों की जोड़ी का एक पुराना लेकिन धमाकेदार गाना इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

‘अढ़ाई बजे’ गाने में दिखी हॉट केमिस्ट्री

भोजपुरी फिल्म ‘बलम जी आई लव यू’ का गाना ‘अढ़ाई बजे देहिया खोजे तोड़ लड़ाई’ एक बार फिर यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।

इस गाने की खास बात ये है कि रात के करीब ढाई बजे का सीन है, जहां काजल अचानक उठती हैं और बिना किसी वजह के डांस करना शुरू कर देती हैं। उनका अंदाज इतना रोमांटिक और दिलकश है कि खेसारी भी उनके मोहपाश में बंधते चले जाते हैं।

म्यूजिक, सिंगर और वायरल सफर

इस गाने को आवाज दी है खुद खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने। लिरिक्स लिखे हैं प्यारेलाल यादव ने, जबकि म्यूजिक कंपोज किया है ओम झा ने।

Worldwide Records Bhojpuri पर पांच साल पहले अपलोड हुआ ये गाना अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यानी अब भी दर्शकों की दीवानगी इस जोड़ी के लिए कम नहीं हुई है।

स्टोरी और स्टारकास्ट

इस गाने के जरिए न सिर्फ म्यूजिक में रोमांस दिखाया गया है, बल्कि फिल्म के बैकड्रॉप को भी मजबूती मिलती है।

बलम जी आई लव यू में खेसारी और काजल के साथ अशोक समर्थ, अक्षरा सिंह, शुभि शर्मा और स्मृति सिन्हा जैसे टैलेंटेड एक्टर्स ने भी दमदार परफॉर्मेंस दी थी।

Share this story