मुख्यमंत्री पहुंचे अयोध्या, रामलला के किये दर्शन पूजन

अयोध्या, 6 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड दौरे के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी रामनगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी तथा श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया।
मुख्यमंत्री पहुंचे अयोध्या, रामलला के किये दर्शन पूजन
मुख्यमंत्री पहुंचे अयोध्या, रामलला के किये दर्शन पूजन अयोध्या, 6 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड दौरे के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी रामनगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी तथा श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया।

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने संतों से चर्चा भी की। हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के दरबार पहुंचे और रामलला की आरती उतारी। इसके बाद मंदिर निर्माण का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अयोध्या में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। बेगमपुरा स्थित बसंती के आवास पर भोजन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की।

इस दौरान वह अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मौजूद मरीज और डॉक्टर हैरान रह गए। मुख्यमंत्री ने एक छोटे से बच्चे को गोद में लेकर दुलारा, कुछ अन्य बच्चों से भी बात की। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, दवाइयों और इलाज की स्थितियों के बारे में जानकारी ली।

--आईएएनएस

विकेटी/एएनएम

Share this story

Around The Web