पर्यावरणविद डॉ. शैलेश मिश्रा को मिला जीएसआई पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार

पर्यावरणविद डॉ. शैलेश मिश्रा को  मिला जीएसआई पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार 

डिजिटल डेस्क : पर्यावरणविद डॉ. शैलेश मिश्रा को विश्व पर्यावरण दिवस पर उनके व्यापक योगदान के लिए जीएसआई पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

डॉ. शैलेश जो की एक चार्टर्ड इंजीनियर हैं और फेलो आईईटी (FIET) होने के साथ साथ एक सफल कॉर्पोरेट प्रबंधक के रूप में 17 से अधिक वर्षों के गुणात्मक अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार तथा व्यवसाय प्रबंधन में दोहरी डॉक्टरेट है।

यह कार्यक्रम 5 जून 2022, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।  यह पुरस्कार लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (राज्यपाल उत्तराखंड), श्री विकास कुमार (एमडी दिल्ली मेट्रो) (डॉ अजय माथुर (महानिदेशक आईएसए) श्रीमती दुर्गा (महापौर हैदराबाद) डॉ अनिल (तेलंगाना राज्य के मेयर) द्वारा  दिया  गया।

डॉ शैलेश व्यक्तिगत रूप से मानते हैं कि पर्यावरण के शोषण और गिरावट पर पूर्ण विराम लगाने के लिए एक रणनीतिक और वैज्ञानिक वृक्षारोपण अभियान महत्वपूर्ण है।

अपनी इसी सोच को आगे बढ़ते हुए उन्होंने पिछले 11 वर्षों में बिना किसी बाहरी सहायता के दिल्ली एनसीआर, यूपी और तमिलनाडु में 15.7 हज़ार से ज्यादा पेड़ों को प्रायोजित और रोपित किया है।

उनके पास एक प्रख्यात पर्यावरणविद् के रूप में देश की सेवा करने का 17+ वर्षों का अनुभव है। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने कई कई जलवायु सम्बन्धी कारकों पर काम करते हुए 18 वर्षा जल संचयन परियोजनाओं को प्रायोजित भी किया तथा जैविक खाद, वायु प्रदूषण उपचार, पर्यावरण बहाली जैसे विषयों डॉ शैलेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन को कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया गया है और हाल ही में उन्हें कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पथप्रदर्शक की उपाधि भी दी गयी है।

यह गर्व का विषय है कि डॉ शैलेश की पर्यावरणीय उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय रही है तथा निस्संदेह, हमारे पर्यावरण की रक्षा के लिए डॉ शैलेश के योगदान की कोई तुलना नहीं है। हम उन्हें उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देना चाहते हैं और उनकी आगे की यात्रा में शुभकामनाएं देना चाहते हैं

Share this story