अब माता-पिता बनने का सपना जम्मू में मेडिकवर फर्टिलिटी के नए क्लिनिक में होगा पूरा

निःसंतान दम्पतियों के लिए खुशियां एक नई जगह में
अब माता-पिता बनने का सपना जम्मू में मेडिकवर फर्टिलिटी के नए क्लिनिक में होगा पूरा

जम्मू : मेडिकवर फर्टिलिटी, जो दुनिया भर में फर्टिलिटी सॉल्यूशंस प्रदान करने में अग्रणी एक यूरोपीय फर्टिलिटी चेन है, ने हाल ही में जम्मू में एक नया अत्याधुनिक फर्टिलिटी क्लिनिक लॉन्च किया है। फर्टिलिटी चिकित्सा के क्षेत्र में 26 वर्षों के अनुभव के साथ, मेडिकवर फर्टिलिटी देश के उत्तरी क्षेत्र में सबसे उन्नत फर्टिलिटी समाधान लाता है।

गाँधी नगर में मेडिकवर फर्टिलिटी क्लिनिक का उद्घाटन श्री मनमोहन शर्मा (प्रबंध निदेशक- मेडिकवर फर्टिलिटी), डॉ श्रुति गुप्ता (आईवीएफ विशेषज्ञ - मेडिकवर फर्टिलिटी), श्री नवीन रेखी (एजीएम - अनुपालन), श्री कमल सिंह राणा (क्षेत्रीय व्यापार प्रमुख - मेडिकवर फर्टिलिटी) और श्री राजेश सिंह (क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक - मेडिकवर फर्टिलिटी) की उपस्थिति में 03 अगस्त 2022 को किया गया।

मेडिकवर फर्टिलिटी का उद्देश्य निःसंतान दंपतियों में फर्टिलिटी समस्याओं की शीघ्र पहचान करना और एडवांस्ड फर्टिलिटी केयर प्रदान करना है। फर्टिलिटी क्लिनिक की स्थापना गाँधी नगर, उधमपुर, रामबन, रियासी, पुंछ, डोडा, सांभा, राजौरी, कठुआ, कटरा और आसपास के अन्य कस्बों और शहरों के लोगों को विश्व स्तरीय फर्टिलिटी समाधान प्रदान करने की दृष्टि से की गई है, जो एडवांस  फर्टिलिटी सेवाओं की तलाश के लिए महानगरों की यात्रा कर रहे थे।

क्लिनिक गाँधी नगर में ही पुरुषों और महिलाओं के लिए सभी परामर्श और परीक्षण सुविधाएं प्रदान करेगा, इसलिए जम्मू में बच्चे पैदा करने के लिए संघर्ष कर रहे निःसंतान दंपत्ति अपने फर्टिलिटी उपचार के लिए क्लिनिक आ सकते हैं।

इसके अलावा, इच्छुक माता-पिताओं की चंडीगढ़ में मेडिकवर की विश्व स्तरीय तकनीक, उच्च प्रशिक्षित पेशेवरों और आईवीएफ प्रयोगशालाओं तक भी पहुंच होगी। साथ ही, मेडिकवर फर्टिलिटी अधिक से अधिक लोगों की सहायता के लिए समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में मुफ्त परामर्श और परीक्षण शिविर भी आयोजित करेगी।   

भारत में बांझपन एक सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दा बन गया है। दुर्भाग्य से, भारत में 6 में से 1 जोड़े को अपनी फर्टिलिटी आयु के दौरान फर्टिलिटी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, अगर वे सही समय पर ट्रीटमेंट लेते हैं, तो कारण का आसानी से निदान किया जा सकता है और आईवीएफ, आईयूआई या आईसीएसआई जैसे उपचारों से इसका इलाज किया जा सकता है।

श्री मनमोहन शर्मा (प्रबंध निदेशक- मेडिकवर फर्टिलिटी) ने कहा कि “अव्यवस्थित जीवनशैली, ख़राब आदतों और देर से विवाह के कारण असफल गर्भावस्था के बढ़ते मामले भारत में फर्टिलिटी उपचार की मांग को बढ़ा रहे हैं।

इसके विपरीत दूर-दराज के क्षेत्रों में फर्टिलिटी केंद्रों की अनुपस्थिति के कारण कई लोग गुणवत्तापूर्ण उपचार से वंचित रह रहे हैं। इसलिए, गाँधी नगर  क्लिनिक में, हम निःसंतान दंपतियों को व्यक्तिगत नैदानिक देखभाल के उच्चतम मानक प्रदान करेंगें, और उन्हें ब्याज मुक्त किश्तों में इलाज की लागत का भुगतान करने का विकल्प भी मिलेगा।”

डॉ श्रुति गुप्ता (आईवीएफ विशेषज्ञ - मेडिकवर फर्टिलिटी) ने कहा कि “माता-पिता बनने के लिए संघर्ष कर रहे जोड़ों के लिए गुणवत्तापूर्ण और किफायती समाधान लाना हमारा दृष्टिकोण है, और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि माता-पिता बनने की उनकी यात्रा एक खुशहाल और निर्बाध हो।

हमारा मानना है कि फर्टिलिटी चिकित्सा में नवीनतम शोध के साथ-साथ पारदर्शिता, नैतिकता में कोई समझौता नहीं और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के सख्त अनुपालन की आवश्यकता है। बड़े और छोटे शहरों सहित पूरे भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार करके, हम इस दृष्टि को साकार करने जा रहे हैं। ''

Share this story