Weather Alert: उत्तर से दक्षिण तक मानसून का तांडव जारी, अब इन राज्यों में होगी कहर बरपाने वाली बारिश

सितंबर के अब 12 दिन आ गए हैं, जिस महीने में मानसूनी बारिश की विदाई का काम शुरू हो जाता है। इस बार अभी भी कुछ राज्यों में मानसूनी बारिश का कहर अभी भी जारी है, जिसके चलते कई बाढ़ भी आफत बनकर टूट रही है।
पूर्वोत्तर राज्यों के कई इलाकों मे देर रात मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। इतना ही नहीं सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। दक्षिणी राज्यों में तो बारिश से बुरा हाल है।
जिससे अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से कड़ी धूप निकली दिखाई दे रही है।
इन राज्यों में होगी भारी बारिश :
आईएमडी के मुताबिक, उत्तराखंड, ओडिशा, बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 3-4 दिन हल्की से मध्यम जबकि कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की उम्मीद है। दिल्ली में आज, 12 सितंबर को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा. राजधानी दिल्ली में आज (सोमवार) हल्के बादल भी छाए रहने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल सहित यहां होगी झमाझम वर्षा :
आईएमडी के अनुसार, 12 सितंबर, 2022 को उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की संभावना है।
मछुआरों को 12 सितंबर, 2022 को उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर ना जाने की चेतावनी दी गई है। अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, विदर्भ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, दक्षिण बिहार, उत्तराखंड और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है।