Doonhorizon

Weather Forecast: आसमान में फिर छाएंगे काले बादल, इन राज्यों में जमकर होगी मूसलाधार बारिश

आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
Weather Forecast: आसमान में फिर छाएंगे काले बादल, इन राज्यों में जमकर होगी मूसलाधार बारिश

सितंबर महीने का आज आखिरी दिन है, जिसके बाद अब अक्टूबर शुरू होने जा रहा है। अक्टूबर मौसम परिवर्तन के लिहाज से काफी मायने रखता है, क्योंकि इसी महीनेसे मौसम विदाई का काम शुरू होता है।

अब तक के देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो गई है, जिसमें पंजाब, दिल्ली और राजस्थान भी शामिल है। पूर्वोत्त राज्यों में देर रात मामूली बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम :

आईएमडी की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 30 सितंबर को बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, तापमान की बात करें तो राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं, 4 अक्टूबर को दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 अक्टूबर को गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा. गाजियाबाद में आज बादल छाए रहने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश :

आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

वहीं, ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं इस बीच आईएमडी ने ओडिशा में 1 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

भुवनेश्वर में आज बादल छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 5 अक्टूबर तक बारिश वाली गतिविधि जारी रहने की संभावना है।

Share this story