दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 : अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, ‘आप’ अकेले लड़ेगी, गठबंधन नहीं होगा
Arvind Kejriwal News: दिल्ली चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने साफ कह दिया है कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन था.
Dec 1, 2024, 19:13 IST

दून हॉराइज़न, नईदिल्ली (आरएनएस)
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया है।उन्होंने कहा कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव आप अकेले लड़ेगी और किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।
हरियाणा और महाराष्ट्र में के बाद केजरीवाल के इस ऐलान को विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए एक और झटका माना जा रहा है। हरियाणा में भी ऐन वक्त पर आप-कांग्रेस का गठबंधन नहीं हुआ था।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी आप और कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो सका था। तब राहुल गांधी ने खुद गठबंधन की पहल की थी और दोनों पार्टियों के बीच कई दौर की वार्ता भी हुई थी, लेकिन अंत में सहमति नहीं बन सकी।
इसके बाद दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।तब कहा गया था कि आप 10 सीटों पर चुनाव लडऩा चाहती थी, लेकिन कांग्रेस केवल 3 सीटें देने पर राजी थी।