Doonhorizon

Today's Paper

Today's Paper

Onion और Rosemary में से कौन सा उपाय है बालों के झड़ने को रोकने में ज्यादा प्रभावी? जानें एक्सपर्ट की राय

Onion Vs Rosemary: आज के समय में लोगो को बालों की बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बालों का झड़ना, डैंड्रफ, गंजापन और स्कैल्प से जुड़ी परेशानी तेजी से बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण है, खराब जीवनशैली, अस्वस्थ खान पान, और प्रदूषण। 
Onion और Rosemary में से कौन सा उपाय है बालों के झड़ने को रोकने में ज्यादा प्रभावी? जानें एक्सपर्ट की राय
Onion और Rosemary में से कौन सा उपाय है बालों के झड़ने को रोकने में ज्यादा प्रभावी? जानें एक्सपर्ट की राय

बालों को स्वस्थ रखने के लिए लोग तरह तरह के प्रोडेक्ट अपनाते हैं। वहीं कुछ लोग घरेलू उपचार भी अपनाते हैं जिसमें प्याज का रस और रोजमेरी का अर्क सबसे प्रमुख है। अब सवाल यह आता है कि दोनों में से कौन सा विकल्प बालों के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक है। क्या रोजमेरी का अर्क इस्तमाल करना या फिर प्याज़ के रस का इस्तेमाल करना। आइए जानते हैं विशेज्ञाओं से।

प्याज बालों के लिए कितना फायदेमंद है?

प्याज (Onion) का उपयोग मुख्य रूप से एलोपेसिया एरीटा जैसी स्थितियों के उपचार में किया जाता है। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें बालों के झड़ने से स्कैल्प पर गोलाकार पैच बनते हैं। प्याज के रस में सल्फर की मौजूदगी बालों के पुनर्विकास को बढ़ावा देती है। हालांकि, इसका सामान्य बालों के झड़ने, पुरुषों में गंजापन या पतलेपन की समस्या के लिए ज्यादा प्रभाव नहीं देखा गया है।

प्याज का नियमित उपयोग सुरक्षित है? 

विशेषज्ञ मानते हैं कि प्याज का नियमित रूप से उपयोग स्कैल्प के लिए हमेशा उपयुक्त नहीं होता। कई बार इससे स्कैल्प पर जलन या एलर्जी हो सकती है। बेहतर होगा कि प्याज का उपयोग केवल विशेष स्थितियों में और डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

रोजमेरी: बालों की सामान्य समस्याओं के लिए समाधान 

रोजमेरी (Rosemary) का अर्क बालों के झड़ने और पुरुषों में गंजेपन की समस्या को कम करने के लिए उपयोगी माना जाता है।इसमें मौजूद 1,3 सिनेओल नामक यौगिक इसके में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और सूजन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इससे बालों के विकास में सुधार होता है।

रोजमेरी का इस्तमाल किस तरह करें?

रोजमेरी का अर्क दिन में दो बार, अगर 3 से 6 महीने तक स्कैल्प पर लगाने से आपको बेहतर परिणाम देखने के लिए मिल सकते हैं। कुछ शोध के अनुसार रोजमेरी का अर्क मिनोक्सिडिल जितना प्रभावित हो सकता है। इसका उपयोग लंबे समय तक किया जा सकता है क्योंकि यह नेचुरल है और हेल्थ को नुकसान नहीं पहुंचता है।

Onion Vs Rosemary: क्या है निष्कर्ष 

प्याज और रोजमेरी दोनों ही प्राकृतिक हैं लेकिन दोनों के अपने अपने फायदे हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप किसी समस्या के लिए प्राकृतिक उपाय ढूंढ रहे हैं। यदि आप एलोपेसिया एरीटा जैसी बीमारियों से परेशान है तो आपको प्याज़ के रस का उपयोग करना चाहिए।

लेकिन अगर आप सामान्य बालों के झड़ने या गंजेपन जैसी समस्याओं का समाधान चाहते हैं, तो आप रोजमेरी का अर्क इस्तेमाल कर सकते हैं यह ज्यादा बेहतर विकल्प है। रोजमेरी को लंबे समय तक और नियमित रूप से उपयोग किया जा सकता है जबकि प्यास का उपयोग सीमित पर विशेष स्थितियों में ही करना चाहिए।

बालों के लिए प्याज (Onion) और रोजमेरी दोनों ही फायदें मंद हैं लेकिन अपने बालों की समस्याओं को समझते हुए आप इन दोनों में से किसी एक विकल्प को चुनकर ही इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजमेरी हमारे बालों के लिए सुरक्षित होता है, रोजमेरी को लंबे समय तक लगाया जा सकता है, ये बालों को प्राकृतिक और सुरक्षित रखती है, जबकी प्याज का उपयोग केवल चिकित्सीय सलाह के बाद करना ही बेहतर है। बेहतर परिणाम पाने के लिए किसी एक का उपयोग करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share this story