Kitchen Vastu Tips : रसोई की ये बातें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, जानिए वास्तु के अनुसार सही दिशा

Kitchen Vastu Tips : घर में सुख-शांति और बरकत बनाए रखने के लिए रसोई घर में वास्तु शास्त्र के ये ज़रूरी टिप्स जरूर अपनाएं। जानिए किचन बनवाते वक्त क्या रखें ध्यान।
Kitchen Vastu Tips : रसोई की ये बातें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, जानिए वास्तु के अनुसार सही दिशा

Kitchen Vastu Tips : घर बनवाते समय हम अक्सर दीवारों का रंग, डेकोरेशन और मॉडर्न डिज़ाइनों पर ज़्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार घर की हर दिशा का महत्व होता है।

अधिकतर लोग पूजा घर, बेडरूम और लिविंग एरिया की दिशा तो सोच-समझकर तय करते हैं, लेकिन किचन को अक्सर नजरअंदाज़ कर देते हैं।

जबकि वास्तु के अनुसार किचन घर की ऊर्जा का केंद्र होता है। सही दिशा और व्यवस्था से न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, बल्कि पारिवारिक सुख और समृद्धि में भी वृद्धि होती है।

स्टोव की जगह तय करते समय बरतें सावधानी

किचन में स्टोव या गैस बर्नर की पोजिशनिंग बहुत मायने रखती है। वास्तु के अनुसार स्टोव को कभी भी मुख्य दरवाजे के ठीक सामने नहीं रखना चाहिए।

इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती है। साथ ही, इसे दीवार से कुछ इंच की दूरी पर रखें ताकि ऊर्जा का प्रवाह बाधित न हो।

किचन का दरवाजा किस दिशा में हो?

किचन बनवाते समय इसके एंट्रेस यानी प्रवेश द्वार की दिशा का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन का मुख्य दरवाजा पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर होना सबसे उत्तम माना जाता है।

किसी भी कोने में किचन का प्रवेश द्वार नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा में रुकावट आ सकती है।

अग्नि देव को चढ़ाएं पहला निवाला

यह एक पुरानी परंपरा है लेकिन आज भी इसकी प्रासंगिकता बनी हुई है। जब भी आप किचन में कुछ पकाएं, तो खाने से पहले उसका एक छोटा हिस्सा अग्नि देवता के नाम निकाल कर अलग रखें।

माना जाता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है और परिवार खुशहाल रहता है।

रात को सोने से पहले साफ करें किचन

डिनर के बाद अक्सर लोग बर्तनों को सुबह तक छोड़ देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना ठीक नहीं होता। रात को सोने से पहले किचन को अच्छे से साफ करें और सारे बर्तन भी धो लें।

इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Share this story