Anganwadi Bharti 2022: बेरोजगार महिलाओं की चमकी किस्मत, आंगनवाड़ी में 53,000 पदों पर निकलीं भर्तियां, जानिए आवेदन की शर्तं

सरकार का मकसद आधी आबादी को आर्थिक रूप से सशक्त व मजबूत बनाना हैं। 
Anganwadi Bharti 2022: बेरोजगार महिलाओं की चमकी किस्मत, आंगनवाड़ी में 53,000 पदों पर निकलीं भर्तियां, जानिए आवेदन की शर्तं

केंद्र व राज्य सरकारें इन दिनों महिलाओं के लिए खजाने का पिटारा खोले हुए हैं, जिसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकार का मकसद आधी आबादी को आर्थिक रूप से सशक्त व मजबूत बनाना हैं। इस बीच अब पढ़ी-लिखी महिलाओं की किस्मत जाग गई है, क्योंकि सरकार ने आंगनवाड़ी के खाली पदों पर बंपर भर्तियां निकाल दी हैं।

इन भर्तियों में महिलाएं आवेदन कर रोजगार पाने का सपना साकार कर सकते हैं। यह बंपर भर्तियां देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में निकालीं गई हैं। आवेदन करने के लिए भी महिलाओं के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं, जिनका पालन करना होगा।

इसलिए राज्य की सभी महिलाएं जो 5वीं, 8वीं और 10वीं पास हैं वो आंगनवाड़ी भर्ती में नौकरी के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इस खबर में आपको हम योग्यता, आयुसीमा और सैलरी डिटेल्स संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं।विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 53,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इ

जानिए पदों का विवरण

  • पर्यवेक्षक
  • कार्यकर्ता
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
  • मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
  • आंगनवाड़ी सहायकों
  • सेविका
  • सहायिका
  • सुपरवाइजर
  • वर्कर
  • हेल्पर

योग्यता के हिसाब मिलेगा पद

  • आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है।
  • आंगनवाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • आंगनवाड़ी सहायक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए।

अभ्यर्थी की उम्र 

  • आंगनबाड़ी भर्ती 2022 परीक्षा में आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु।
  • 45 वर्ष होनी चाहिए. पिछड़े वर्ग की महिलाओं को इस भर्ती में आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

जानिए जरूरी कागजाज 

  • आवेदन करने वाली उम्मीदवार के पास 5वीं, 8वीं, 10वीं कक्षा की मार्कशीट होनी चाहिए।
  • पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

Share this story