DRDO Recruitment 2022: DRDO में इन पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

DRDO ADE Recruitment 2022: डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO), एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADE) ने जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
DRDO Recruitment 2022: DRDO में इन पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

DRDO ADE Recruitment 2022: डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO), एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADE) ने जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार DRDO ADERecruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर 22 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई से शुरू की जा चुकी है।

DRDO Job 2022: इन पदों पर भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, नॉटिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में जूनियर रिसर्च फेलो के 9 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 31000 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

DRDO JRF Vacancy 2022: यह होनी चाहिए योग्यता

जूनियर रिसर्च फेलो के लिए उम्मीदवार की आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इसके अलावा उम्मीदवार के पास B.E. / B.Tech / M.E. / M.Tech की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

DRDO JRF Application: ऐसे होगा चयन

डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फेलो के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह टेस्ट 14 जून 2022 को आयोजित किया जाएगा।

सभी योग्य उम्मीदवार DRDO JRF Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर 22 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

Share this story