मप्र : ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलिस और सहयोगियों ने देखा भोपाल का जनजातीय संग्रहालय

मप्र : ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलिस और सहयोगियों ने देखा भोपाल का जनजातीय संग्रहालय


मप्र : ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलिस और सहयोगियों ने देखा भोपाल का जनजातीय संग्रहालय


- कला परम्परा के बेहतर प्रदर्शन और कलात्मक संयोजन की प्रशंसा की

भोपाल, 06 मई (हि.स.) । भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्सजेंडर एलिस एवं उनके सहयोगियों ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल स्थित जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं, चित्र प्रदर्शनी, चिन्हारी सोविनियर शॉप और पुस्तकालय ‘लिखन्दरा’ का अवलोकन किया। अवलोकन दौरान उन्होंने संग्रहालय की दीर्घाओं एवं उनमें जनजातीय समुदाय की वाचिक और कला परम्परा के बेहतर प्रदर्शन तथा कलात्मक संयोजन की प्रशंसा भी की।

ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलिस ने कहा कि यह संग्रहालय दुनिया के बेहतरीन संग्रहालयों में से एक है। संग्रहालय में उकेरी गईं जनजातीय कथाएं एवं उनके परिवेश को बहुत ही कलात्मक रूप से यहां प्रदर्शित किया गया है। इस दौरान संग्रहाध्यक्ष अशोक मिश्र एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, अवलोकन पश्चात उन्होंने विविध प्रकार के देशज व्य़ंजनों का भी स्वाद लिया एवं उनकी काफी सराहना की।

अवलोकन दौरान भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलिस एवं उनके सहयोगियों ने लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा में संयोजित शलाका-25 प्रदर्शनी से 4 अलग-अलग चित्रों को क्रय किय़ा। शलाका-25 प्रदर्शनी में भील समुदाय की युवा चित्रकार शांता भूरिया के चित्रों का संयोजन किय़ा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / उमेद

Share this story