पंडित शिवकुमार का निधन संगीत के एक युग का अवसान : राज्यपाल

पंडित शिवकुमार का निधन संगीत के एक युग का अवसान : राज्यपाल


जयपुर, 10 मई (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सुप्रसिद्ध सन्तूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन को भारतीय शास्त्रीय संगीत के एक युग का अवसान बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि पंडित शिव कुमार सन्तूर के पर्याय थे। कश्मीर घाटी की प्रकृति धुनों को सन्तूर में जीवंत करते उन्होंने माधुर्य का इतिहास रचा। उन्होंने ईश्वर से पंडित शर्मा की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते उनके परिजनों और प्रसंशकों को यह भारी दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित

Share this story