Haryana Weather Alert: अगले 48 घंटे में बारिश का अंदेशा, 15 जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना

Haryana Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 8 दिसंबर को हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार है। इससे रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है।
Haryana Weather Alert: अगले 48 घंटे में बारिश का अंदेशा, 15 जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना
Haryana Weather Alert: अगले 48 घंटे में बारिश का अंदेशा, 15 जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 7 से 8 दिसंबर को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 8 दिसंबर को हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार है। इससे रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। पहाड़ी हवाओं ने दो दिन से दिन में चल रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इसकी वजह से दिन के तापमान में 1 डिग्री की कमई आई है।  

आगे कैसा रहेगा मौसम

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने कहा कि अभी प्रदेश में मौसम खुश्क रहने के आसार है। पहाड़ों में रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा कि दिशा में बदलाव होने से बादल छान की संभावना बनी हुई है। इससे रात और दिन के तापमान में कमी आने के आसार है।

हालांकि मौसम खुलने से और पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Share this story