काशी के गंगा सेवक दिल्ली में सम्मानित, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कार्यों को सराहा

काशी के गंगा सेवक दिल्ली में सम्मानित, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कार्यों को सराहा


काशी के गंगा सेवक दिल्ली में सम्मानित, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कार्यों को सराहा


वाराणसी, 10 मई (हि.स.)। काशी के गंगा सेवक राजेश शुक्ला को दिल्ली में सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद नमामि गंगे के संयोजक राजेश शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि गंगोत्री से गंगासागर तक आयोजित अतुल्य गंगा साइक्लोथोन के समापन मंथन के अवसर पर नई दिल्ली के एनसीसी ऑडिटोरियम में सम्मान मिला। पूर्व सैन्य अधिकारियों के 20 सदस्यीय दल ने मार्च 2022 में गंगोत्री से गंगासागर तक साइकिल यात्रा की थी।

साइकिल यात्रा का उद्देश्य गंगा निर्मलीकरण, पॉलिथीन मुक्त भारत एवं गंगा हरीतिमा को बढ़ावा देना था। पूर्व सैन्य अधिकारियों के दल ने वाराणसी में नमामि गंगे के सदस्यों के साथ गंगा तलहटी की सफाई भी की थी। इस कार्य के चलते अतुल्य गंगा प्रोजेक्ट के तहत गंगा की उत्कृष्ट सेवा कर रहे प्रमुख गंगा सेवियों में वाराणसी से उन्हें चयनित किया गया। राजेश शुक्ला ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्हें बाबा विश्वनाथ का प्रसाद और अंगवस्त्रम भेंट कर वाराणसी में गंगा निर्मलीकरण कार्यों की प्रगति, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व गंगा की अविरलता-निर्मलता से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा की। काशी के घाटों पर नमामि गंगे की ओर से स्वयं सेवा के रूप में की जा रही गंगा सेवा को बताया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने सेवा कार्यों को सराहने के बाद बताया कि जल्दी ही वाराणसी आकर नमामि गंगे परियोजना के तहत हो रही गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। जल शक्ति मंत्री ने बताया कि जल्द ही गंगा में गिरने वाले सभी नाले टैप कर लिए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Share this story