भाजपा के वरिष्ठ नेता जेके बरुवा का निधन, पार्टी ने जताया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता जेके बरुवा का निधन, पार्टी ने जताया शोक


गुवाहाटी, 06 मई (हि.स.)। भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और अधिवक्ता जितेंद्र कुमार बरुवा (जेके बरुवा) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह बीमार थे। उनके निधन पर असम भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश भाजपा ने बयान में कहा है कि यह हम सभी के लिए दुख भरी खबर है। जेके बरुवा ने आज सुबह 9ः 45 बजे गुवाहाटी स्थित अपोलो अस्पताल (इंटरनेशनल अस्पताल) में अंतिम सांस ली। वह 1991 से 1993 तक प्रदेश प्रवक्ता, 1993 से 1995 तक प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता, 1995 से 1997 तक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और 1997-2000 तक गुवाहाटी शहर के जिला उपाध्यक्ष रहे।

उनके मार्गदर्शन में 1990 के दशक से 2000 तक भाजपा जमीनी स्तर पर मजबूत हुई। वह भाजपा को दिल से प्यार करते थे।पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से उनके सौहार्दपूर्ण संबंध रहे। उनका निधन राज्य के लिए बड़ी क्षति है। उनके पुत्र विक्रमजीत बरुवा सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए अस्पताल में हैं। भाजपा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/मुकुंद

Share this story