केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम पुलिस को प्रदान करेंगे राष्ट्रपति निशान सम्मान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम पुलिस को प्रदान करेंगे राष्ट्रपति निशान सम्मान


-देश में असम पुलिस 10वां राज्य जिसे यह सम्मान मिलेगा

गुवाहाटी, 10 मई (हि.स.)। दो दिवसीय पर असम पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

सुबह असम पुलिस को राष्ट्रपति निशान (प्रेसिडेंट कलर्स अवार्ड) सम्मान प्रदान करेंगे। गुवाहाटी के नेहरू स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। असम पुलिस के द्वारा इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भव्य तैयारियां की गयी हैं।

यह सम्मान राज्य के तीन सत्राधिकार की मौजूदगी में प्रदान किया जाएगा। ज्ञात हो कि देश की आजादी के बाद विशेष सेवा के लिए असम 10वां राज्य है जिसे यह सम्मान दिया गया है। सबसे पहले यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश पुलिस को प्रदान किया गया था। असम पुलिस द्वारा पिछले कुछ दिनों से राज्य के सभी जिलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, जिसमें दौड़, बाइक रैली, चित्रांकन प्रतियोगिता आदि आयोजित किये गये। वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पूरे राज्य में बाइक रैली निकाली गयी थी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, राज्य सरकार के कई मंत्री, असम पुलिस के शीर्ष अधिकारी समेत अन्य सम्मानित अतिथि भी हिस्सा लेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Share this story