रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब तक 6.98 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण
Tue, 10 May 2022

रायपुर, 10 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2022 के दौरान अब तक छह लाख 97 हजार 827 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य 17 लाख 32 हजार 440 मानक बोरा का लगभग 40 प्रतिशत है। इनमें तेन्दूपत्ता संग्राहकों को कुल भुगतान योग्य राशि 279 करोड़ रुपये से अधिक हैं।
इसका संग्रहण सात लाख 81 हजार 732 तेन्दूपत्ता संग्राहकों द्वारा किया गया है। चालू वर्ष के दौरान अब तक गरियाबंद वनमंडल में सर्वाधिक 71 हजार 576 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र