दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का केस दर्ज

दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का केस दर्ज


मुंबई,10 मई (हि.स.)। फिल्मों में काम दिलाने के बहाने दो किशोरियों से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस इस व्यक्ति के खिलाफ रेप, वसूली, पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित करीब एक साल पहले आरोपित दोनों किशोरियों को वसई इलाके स्थित एक जंगल में ले गया। जहां उसने कथित रूप से कई बार उनके साथ बलात्कार किया और अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। दोनों किशोरियों की आयु 13 वर्ष है।उन्होंने बताया कि आरोपित ने पीड़िताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की कथित धमकी देकर उनसे 70,000 रुपए भी मांगे। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/योगेन्द्र/दधिबल

Share this story