उप्र : 354 उपनिरीक्षक से बने निरीक्षक

उप्र : 354 उपनिरीक्षक से बने निरीक्षक


लखनऊ, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात 354 उपनिरीक्षक को पदोन्नति होकर निरीक्षक बनाये गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को इसकी सूची जारी कर दी है।

प्रदेश में बेहतर कानून एवं व्यवस्था को बनाये रखने के साथ ही साथ पुलिस विभाग में पदोन्नति भी हो रही है। इसी क्रम में उप्र पुलिस में तैनात 354 उपनिरीक्षक निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

डीआईजी स्थापना सर्वेश कुमार राना ने शुक्रवार को पदोन्नति पाने वाले उपनिरीक्षकों की सूची जारी कर दी है। बताया कि वरिष्ठता के आधार नियमानुसार यह पदोन्नति सूची जारी की गई है। सबसे खास बात यह भी है कि इन्हें अपनी वर्तमान पोस्टिंग के स्थान पर ही इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति दी जाती है।

विदित हो कि बीते दिनों इंस्पेक्टर से सीओ के प्रमोशन की सूची जारी हुई थी। इसके बाद ही उपनिरीक्षकों की सूची जारी होनी थी।

हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Share this story