जमीन की रंजिश में महिला ने लगाई आग, मौत

जमीन की रंजिश में महिला ने लगाई आग, मौत


संतकबीर नगर, 06 मई (हि.स.)। धनघटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक 35 वर्षीय महिला ने आग लगा लिया। झुलसी हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला ने जमीन के विवाद के चलते आत्मदाह किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना इलाके के गांव में रहने वाली सुमित्रा पाण्डेय का पटीदारी में लगने वाले देवर अमरनाथ से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। कई बार दोनों परिवार में विवाद भी हो चुका है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। इसी से आजिज होकर पीड़िता ने शुक्रवार को आग लगा लिया। इस दौरान महिला के पट्टीदार ने उसे बचाने की जहमत नहीं उठाई़ बल्कि उसका वीडियो बनाने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया में सार्वजनिक होते ही पुलिस एक्शन में आयी और इस प्रकरण से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गआभीर रुप से झुलसी महिला की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पटीदारों पर जमीन की रंजिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

क्षेत्राधिकारी धनघटा रामप्रकाश ने बताया कि आग से महिला की मौत के मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है। पीड़ित परिवार द्वारा दिये गए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/महेंद्र

Share this story