असम में भाजपा नीत गठबंधन की दूसरी सरकार की पहली वर्षगांठ

असम में भाजपा नीत गठबंधन की दूसरी सरकार की पहली वर्षगांठ


-गुवाहाटी के खानापाड़ा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

गुवाहाटी, 10 मई (हि.स.)। असम में भाजपा नीत गठबंधन की दूसरी सरकार की पहली वर्षगांठ मंगलवार को मनायी जा रही है। असम प्रदेश भाजपा के द्वारा इस महत्वपूर्ण क्षण को यादगार बनाने के लिए राजधानी के खानापाड़ा पशु चिकित्सा खेल मैदान में मंगलवार दोपहर बाद एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भवेश कलिता, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ सहयोगी पार्टियों के नेता, भाजपा के नेता, मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार द्वारा पिछले एक वर्ष में किये गये उल्लेखनीय कार्यों के बारे में पार्टी जनसभा के जरिए राज्य की जनता को अवगत कराएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Share this story