Doonhorizon

Today's Paper

Today's Paper

क्या आप भी हैं स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ से परेशान? Xiaomi का नया पावरबैंक है आपके लिए परफेक्ट सॉल्यूशन

पोर्टेबल पावर सॉल्यूशन की मांग तेजी से बढ़ रही है। आसान शब्दों में कहें तो ऐसे गैजेट जो कभी भी आपके डिवाइस को चार्ज करने के लिए तैयार रहते हैं।
क्या आप भी हैं स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ से परेशान? Xiaomi का नया पावरबैंक है आपके लिए परफेक्ट सॉल्यूशन
क्या आप भी हैं स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ से परेशान? Xiaomi का नया पावरबैंक है आपके लिए परफेक्ट सॉल्यूशन

अब Xiaomi ने यूरोप में 33W का पावर बैंक लॉन्च किया है, जिसकी क्षमता 20 हजार mAh (Xiaomi 33W Power Bank 20000mAh) है। इसमें USB-C केबल भी है। इस पावर बैंक को इसी साल चीन में भी पेश किया गया था और यह उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकता है जो यात्रा करते हैं और उन्हें पावर बैंक की जरूरत होती है।

Xiaomi 33W Power Bank 20000mAh की कीमत

इंटीग्रेटेड केबल के साथ आने वाले Xiaomi 33W Power Bank 20000mAh की कीमत यूरोपीय बाजार में 22.99 यूरो (करीब 2,048 रुपये) है।

Xiaomi 33W Power Bank 20000mAh की खूबियां

पावर बैंक की सबसे बड़ी खासियत इसकी क्षमता है। अगर आप यात्रा पर हैं तो 20 हजार mAh की क्षमता काफी है। यानी यह आपके कई डिवाइस को चार्ज करने की ताकत रखता है। इंटीग्रेटेड USB-C केबल होने से किसी भी अतिरिक्त कॉर्ड को रखने की जरूरत खत्म हो जाती है।

इसमें USB-C और USB-A पोर्ट भी हैं, जो एक साथ काम कर सकते हैं। दावा किया जाता है कि यह पावर बैंक एक साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकता है। इस पावर बैंक की एक और खासियत इसकी फास्ट चार्जिंग क्षमता है। इसमें दिया गया USB-C केबल और USB-C पोर्ट 33W आउटपुट को सपोर्ट करता है।

इससे फोन आदि जल्दी फुल हो जाते हैं।उदाहरण के लिए, यह पावर बैंक iPhone 15 Pro को सिर्फ 30 मिनट में 55 प्रतिशत चार्ज कर सकता है। Xiaomi 13 Pro इतने ही समय में 71 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है जो फास्ट चार्जिंग चाहते हैं।

खुद चार्ज करने की बात करें तो पावर बैंक 30W की स्पीड से चार्ज होता है और बची हुई बैटरी का लेवल LED डिस्प्ले पर दिखता है। दावा किया जाता है कि यह पावर बैंक सेफ्टी के मामले में भी बेहतरीन है। इसमें सेफ्टी की कई लेयर फॉलो की गई हैं। ओवरचार्जिंग की स्थिति में भी यह खुद को संभाल सकता है और डैमेज से सुरक्षित रहता है। यह हाई टेम्परेचर, शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याओं से भी निपट सकता है।

Share this story