Doonhorizon

HONOR EarBuds X8: 40 घंटे की बैटरी और शानदार साउंड क्वालिटी

HONOR EarBuds X8 की कीमत 299 युआन (करीब 3,474 रुपये) है। ये खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। भारत में इनके लॉन्च होने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
HONOR EarBuds X8: 40 घंटे की बैटरी और शानदार साउंड क्वालिटी
HONOR EarBuds X8 

HONOR EarBuds X8 : चीनी ब्रांड Honor ने HONOR EarBuds X8 लॉन्च कर दिया है। इन्हें चीन में एक इवेंट में पेश किया गया। इनका फोकस उन ग्राहकों पर है जो रोजाना इस्तेमाल के लिए क्वालिटी और किफायती ईयरबड्स चाहते हैं। दावा है कि इनमें 10mm टाइटेनियम प्लेटेड डायफ्राम है। इससे क्लियर और बैलेंस्ड ऑडियो मिलता है। इन्हें चीन में ऐसा सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो ईयरबड्स की ऑडियो क्वालिटी की पुष्टि करता है। दावा है कि बड्स को सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके 3 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

HONOR EarBuds X8 की भारत में कीमत

HONOR EarBuds X8 की कीमत 299 युआन (करीब 3,474 रुपये) है। ये खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। भारत में इनके लॉन्च होने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

HONOR EarBuds X8 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन

HONOR ने EarBuds X8 को खरीदने के 6 कारण बताए हैं। पहला कारण इन्हें मिला गोल्डन ईयर सर्टिफिकेशन है, जो सुनिश्चित करता है कि यूजर्स को बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा 40 घंटे की बैटरी लाइफ, बड्स का हल्का वजन, क्विक पेयरिंग, डस्ट और वाटरप्रूफ रेटिंग और साउंड इफेक्ट चुनने की सुविधा भी इसकी प्रमुख खूबियां हैं।

दावा है कि हर बड का वजन सिर्फ 3.8 ग्राम है। चार्जिंग केस का वजन 33.9 ग्राम है। ईयरफोन में 41mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग बॉक्स में 510mAh की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि बड्स एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे चलेंगे, जबकि इनकी कुल क्षमता 40 घंटे है।

HONOR EarBuds X8 में टाइप-सी चार्जिंग है। दावा है कि बड्स एक घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं, जबकि चार्जिंग बॉक्स को फुल चार्ज होने में 110 मिनट लगते हैं। ये ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। जब भी इन्हें किसी डिवाइस से कनेक्ट किया जाता है, तो एक पॉप-अप विंडो खुलती है, जो तुरंत कनेक्टिविटी प्रदान करती है। इसमें EQ साउंड इफेक्ट हैं, जिसकी मदद से यूजर अपनी पसंद की साउंड में अलग-अलग म्यूजिक जॉनर सुन सकते हैं।

Share this story