Jio के सस्ते लैपटॉप में होगी होश उड़ाने वाली खूबियां, लॉन्च से पहले फटाफट जान लें

जियो बुक  (Jio Book) में Qualcomm Snapdragon 665 (SM6125) प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिससे यूजर के अच्छी स्पीड मिल सकेगी। वही डीसप्ले के मामले में में 1366×768 रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा।

Jio के सस्ते लैपटॉप में होगी होश उड़ाने वाली खूबियां, लॉन्च से पहले फटाफट जान लें

देश के टेलेकॉम मार्केट में जब से जियों कंपनी आई है, तब से धमाल कर रही है। कंपनी अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है, जिससे कंपनी लैपटॉप सेगमेंट में बड़ा कदम बढ़ा दिए है, जिससे देश में लोगों के लिए कम कीमत में एक और लैपटॉप मिल सकेगा।

वही कंपनी के लॉन्च करने से पहले लैपटॉप के कई खासियत का खुलासा हो गया है। तो चलिए आप को बताते हैं, इस लैपटॉप के बारे में सभी जानकारी….दरअसल आप को बता दें कि देश में सस्ते फीचर फोन और स्मार्टफोन के बाद कंपनी एक सस्ता  लैपटॉप भी लॉन्च करने जा रही है।

जिसकी कई बार में जानकारी सामने आ चुकी है। वही AGM में एक लैपटॉप टीज जरूर हुआ है। जियो की ब्रांडिंग वाले इस लैपटॉप का नाम Jio Book हो सकता है। कंपनी की आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी है।

इससे पहले कंपनी ने अफोर्डेबल प्राइस पर जियो 4G फोन लॉन्च किया था। वही खास बात यह है कि AGM में एक मौके पर Jio Book लैपटॉप की झलक दिखी है, जिसके बाद इस लीक प्रोडक्ट के वास्तव में होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।  

क्या होगा Jio Book में खास?

जियो बुक  (Jio Book) में Qualcomm Snapdragon 665 (SM6125) प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिससे यूजर के अच्छी स्पीड मिल सकेगी। वही डीसप्ले के मामले में में 1366×768 रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा।

लैपटॉप में मिनी HDMI कनेक्टर, WiFi, ब्लूटूथ, थ्री-एक्सिस ऐक्सेलरामिटर, और क्वालकॉम ऑडियो चिप दी जाएगी। इसमें 2GB RAM और 32GB eMMC स्टोरेज दिया जा सकता है। इसका हायर वेरिएंट भी मिल सकता है।

जिसमें आपको 4GB RAM और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिलेगा। इसमें HDMI कनेक्टर भी दिया जा सकता है। वही ऐप्स के मामले में JioStore, JioMeet, JioPages, जैसे जियो एप्स भी दिए गए हैं।

इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट से टीम्स, एज और ऑफिस जैसे ऐप हैं जो पहले से इंस्टॉल मिलेंगे।

Share this story