Doonhorizon

Today's Paper

Today's Paper

Oppo Find X8 Mini के स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें कब होगा लॉन्च और कीमत का अंदाजा

Oppo Find X8 Mini में कैमरा परफॉर्मेंस को खास तौर पर उभारा जाएगा। जहां Find X8 में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700 सेंसर दिया गया है। वहीं X8 Mini में सोनी की प्रीमियम IMX9 सीरीज का प्राइमरी सेंसर मिलने की संभावना है।
Oppo Find X8 Mini के स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें कब होगा लॉन्च और कीमत का अंदाजा
Oppo Find X8 Mini के स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें कब होगा लॉन्च और कीमत का अंदाजा

Oppo Find X8 Mini : Oppo जल्द ही अपनी Find X8 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Oppo Find X8 Mini जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज में फिलहाल Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro जैसे दमदार मॉडल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह नया फोन छोटे और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है। आइए Find X8 Mini से जुड़ी खास लीक जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ताजा लीक के अनुसार Oppo Find X8 Mini में 6.31 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ आएगी। इसका साइज चीनी बाजार में मौजूद Vivo X200 Mini के बराबर बताया जा रहा है। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देने का वादा करता है।

Oppo Find X8 Mini camera (Leak)

अफवाहें हैं कि Oppo Find X8 Mini में कैमरा परफॉर्मेंस को खास तौर पर उभारा जाएगा। जहां Find X8 में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700 सेंसर दिया गया है। वहीं X8 Mini में सोनी की प्रीमियम IMX9 सीरीज का प्राइमरी सेंसर मिलने की संभावना है। जो फोटो क्वालिटी को हाई लेवल पर ले जा सकता है। इसके अलावा इस कॉम्पैक्ट मॉडल में बड़े वेरिएंट के 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप जूम कैमरा को भी शामिल किए जाने की उम्मीद है। जिससे यूजर्स को शानदार ज़ूमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

Oppo Find X8 Mini Display, Battery And other Features (Leak)

अफवाह है कि Oppo Find X8 Mini में मेटल फ्रेम और ग्लास बैक डिजाइन होगा जो इसे न केवल टिकाऊ बल्कि एक स्लीक और प्रीमियम लुक भी देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन Find X8 Ultra के साथ इस साल की पहली छमाही में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में UFSC चार्जिंग डेटाबेस पर एक लिस्टिंग में खुलासा हुआ है। कि अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन के बावजूद इस फोन में बड़ी 5600mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी।

Share this story