Doonhorizon

Today's Paper

Today's Paper

Oppo Find X8 Series : दमदार होगा कैमरा, बैटरी और स्पीड, iPhone को देगा कड़ी टक्कर

Oppo Find X8 सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे – बेस और प्रो। बेस मॉडल में फ्लैट फ्रंट, बैक और फ्रेम डिजाइन है जबकि प्रो मॉडल में माइक्रो क्वाड-कर्वड फ्रंट और बैक के साथ हल्का कर्वड फ्रेम दिया गया है, जो इसके लुक को और आकर्षक बनाता है। 
Oppo Find X8 Series : दमदार होगा कैमरा, बैटरी और स्पीड, iPhone को देगा कड़ी टक्कर 
Oppo Find X8 Series : दमदार होगा कैमरा, बैटरी और स्पीड, iPhone को देगा कड़ी टक्कर 

Oppo Find X8 : Oppo अपने नए और बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन “Oppo Find X8” सीरीज को 21 नवंबर को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चीन में पहले ही धूम मचाने के बाद, यह सीरीज अब बाली, इंडोनेशिया में एक भव्य लॉन्च ईवेंट के दौरान पेश की जाएगी।

इस नए मॉडल के डिज़ाइन, कैमरा और प्रोसेसर में काफी सुधार किया गया है, जो इसे एक प्रीमियम और आकर्षक स्मार्टफोन बनाता है। ग्राहक इसे मात्र 999 रुपये में प्री-बुक कर सकते हैं और साथ में ओप्पो Enco Air 3 प्रो, 80W SUPERVOOC चार्जर, और टाइप-सी VOOC केबल भी उपहार स्वरूप प्राप्त कर सकते हैं।

Oppo Find X8 डिज़ाइन और वेरिएंट्स

Oppo Find X8 सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे – बेस और प्रो। बेस मॉडल में फ्लैट फ्रंट, बैक और फ्रेम डिजाइन है जबकि प्रो मॉडल में माइक्रो क्वाड-कर्वड फ्रंट और बैक के साथ हल्का कर्वड फ्रेम दिया गया है, जो इसके लुक को और आकर्षक बनाता है। बैक साइड पर एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल भी है जो इसे एक मॉडर्न टच देता है। बेस मॉडल तीन कलर वेरिएंट में आएगा: स्टार ग्रे, शेल पिंक, और स्पेस ब्लैक, जबकि प्रो वेरिएंट पर्ल व्हाइट और स्पेस ब्लैक वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Oppo Find X8 प्रोसेसर और बैटरी

Oppo Find X8 सीरीज में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है, जो कि एंड्रॉयड 15 पर आधारित Color OS 15 के साथ संचालित होता है। यह प्रोसेसर एडवांस AI क्षमताओं के साथ आता है जो परफॉर्मेंस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। चार्जिंग के मामले में, दोनों मॉडल में 80W वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस मैग्नेटिक चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा। बेस मॉडल में 5630mAh की बैटरी दी गई है, जबकि प्रो मॉडल में 5910mAh की बड़ी बैटरी शामिल है।

Oppo Find X8 कैमरा और अन्य फीचर्स

कैमरा सेक्शन में Oppo Find X8 और Oppo Find X8 प्रो दोनों मॉडल में दमदार फीचर्स हैं। बेस मॉडल में 50MP का Sony LYT700 OIS मेन कैमरा, 50MP का सैमसंग JN5 अल्ट्रावाइड कैमरा, और 50MP का LYT600 पेरिस्कोप OIS कैमरा शामिल है। वहीं, प्रो मॉडल में 50MP का Sony LYT808 OIS मेन कैमरा, 50MP का सैमसंग JN1 अल्ट्रावाइड, और 50MP का LYT600 पेरिस्कोप के अलावा IMX858 सेंसर भी मिलता है। दोनों ही मॉडल में फ्रंट कैमरा 32MP का है।

Oppo Find X8 IP रेटिंग और प्री-ऑर्डर

दोनों मॉडल IP68+IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखता है। इसके साथ, प्री-ऑर्डर करने वालों को एक आकर्षक गिफ्ट बॉक्स भी मिलेगा जिसमें कई उपयोगी एक्सेसरीज़ शामिल हैं।

Share this story