Gas Cylinder: गैस सिलेंडर की महंगाई से मिला छुटकारा, अब बस इतने रुपेय में जल्द कर लें खरीदारी, जानें सबकुछ

भारत में इन दिनों महंगाई आम लोगों की कमरतोड़ रही है, जिससे आर्थिक बजट बिगड़ता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल, एलपीजी सिलेंडर और खाद्य पदार्थों की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बेलगाम होने से आम लोगों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है।
इस बीच अगर आप सस्ता गैस सिलेंडर खरीदना चाहते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। अब एक ऐसा सिलेंडर लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत बहुत कम हैं। आप इस सिलेंडर की खरीदारी पर मोटी रकम आसानी से बचा सकते हैं। यह कंपोजिट सिलेंडर है, जिसे लॉन्च किया गया है।
मौजूदा गैस सिलेंडर का वजन सहित 31 किलो रहता है, कंपोजिट सिलेंडर का वजन 16.3 किलो होगा। हर तरह से सुरक्षित और पारदर्शी सिलेंडर में दस किलो गैस होगी। इसकी कीमत पुराने गैस सिलेंडर के हिसाब से 761 रुपये निर्धारित की गई है। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने इस आधुनिक पारदर्शी सिलेंडर को गैस कंपनी के अफसरों की मौजूदगी में लांच कर दिया गया है।
जानिए कितने रुपये का मिलेगा सिलेंडर
वहीं, अभी 14.2 किलो गैस का दाम 1068 रुपये तय किया गया है। 10 किलो गैस वाला सिलेंडर 761 रुपये में खरीदा जा सकता है। कम वजन होने की वजह से इसे बच्चों से लेकर महिलाएं आराम से उठा सकेंगी। करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेुलू सिलेंडर में गैस कंपनिया बदलाव करने जा रही हैं।
बाजार में आने वाला कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले कई किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर होंगे। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।
जानिए कैसे बदले पुराना सिलेंडर
कंपोजिट सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि 3350 रुपये है। पुराने सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि 1450 रुपये है। इस कारण ग्राहक 1900 रुपये जमा करके इसे बदल सकते हैं। बता दें कि ये सिलेंडर कई प्रदेशों में पहले से उपलब्ध है।
सामान्य गैस सिलेंडर की कीमत और वजन दोनों बहुत अधिक हैं। इसलिए कंपोजिट सिलेंडर उनका एक अच्छा विकल्प है। 10 किलो का स्मार्ट सिलेंडर प्लास्टिक फाइबर से बना है और आधुनिक रसोई के लिए बहुत ही सुंदर है।