शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट में डाल ली इलेक्ट्रिक केबल, चौंका देगी वजह

पाकिस्तान में एक शख्स ने बेहद ही हैरान करने वाला मामला कर दिया। डॉक्टरों की एक टीम ने इस शख्स की पहचान नहीं बताई है। इसके प्राइवेट पार्ट से इलेक्ट्रिक केबल निकाली गई है।
हर कोई इस मामले के बाद चौंक गया है। हर ओर इस बात की चर्चा हो रही है। यह सब तब हुआ, जब उस शख्स ने जानबूझकर यह काम कर दिया। 18 सेंटीमीटर लंबी केबल को अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया था।
बताया गया कि शख्स ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसे कुछ समय से पेशाब करने में दिक्कत महसूस हो रही थी। दरअसल घटना कराची की बताई जा रही है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स के नाम को गोपनीय रखा गया है, शख्स को कुछ समय से पेशाब की समस्या थी। इसी को ठीक करने के लिए उसने 18 सेंटीमीटर लंबे तार को अपने मूत्रमार्ग में डाल लिया, लेकिन वह अंदर जाकर फंस गया।
इस घटना के बाद शख्स को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस शख्स को जब दर्द हुआ तो वह डॉक्टरों के पास पहुंचा। वहां पर उसकी जांच की गई और एक्सरे करवाया गया। डॉक्टरों ने देखा कि उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ फंसा हुआ है।
जब डॉक्टरों ने एक्सरे देखा तो उनके होश उड़ गए। फिलहाल तत्काल शख्स की सर्जरी करके इसे निकाला गया। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि इससे शख्स की मौत भी हो सकती थी।