ट्रेंडिंग

Mercedes-Benz EQS 580 : लॉन्च हुई भारत की सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, चलेगी 857KM, कीमत है इतनी

Editor
2 Oct 2022 10:24 AM GMT
Mercedes-Benz EQS 580 : लॉन्च हुई भारत की सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, चलेगी 857KM, कीमत है इतनी
x
भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के साथ ही Mercedes-Benz EQS 580 ने EV सेगमेंट में Audi, Volvo, Jaguar और BMW समेत अन्य प्रीमियम कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए नई इलेक्ट्रिक कार Mercedes-Benz EQS 580 4Matic लॉन्च की है.

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के साथ ही Mercedes-Benz EQS 580 ने EV सेगमेंट में Audi, Volvo, Jaguar और BMW समेत अन्य प्रीमियम कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए नई इलेक्ट्रिक कार Mercedes-Benz EQS 580 4Matic लॉन्च की है.

शानदार लुक्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ, 857 किमी प्रति चार्ज की रेंज वाली इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार को पुणे स्थित चाकन प्लांट में लॉन्च किया गया था और यह भारत में असेंबल होने वाली मर्सिडीज की पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है।

फीचर्स से भरपूर

Mercedes-Benz EQS 580 4Matic के फीचर्स की बात करें तो इसमें एक ग्लास पैनल से जुड़ी 3 ज्वाइंट स्क्रीन हैं, जिसे हाइपरस्क्रीन कहते हैं। कूप-स्टाइल इलेक्ट्रिक सेडान में हेड-अप डिस्प्ले, 3डी मैप, मसाज फंक्शन से लैस फ्रंट सीटें, एयर फिल्टर, रियर सीट यात्रियों के लिए एमबीयूएक्स टैबलेट, 9 एयरबैग, लेन चेंज और लेन कीप असिस्ट सहित कई मानक और सुरक्षा विशेषताएं मिलती हैं।

रेंज और गति जबरदस्त

बैटरी, पावर और रेंज की बात करें तो Mercedes-Benz EQS 580 4Matic में 107.8kWh का लिथियम आयन बैटरी पैक है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 523 bhp की पावर और 855 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक सेडान सिर्फ 4.3 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 210 किमी प्रति घंटे है। वहीं, अगर रेंज की बात करें तो Mercedes-Benz EQS 580 एक बार फुल चार्ज होने पर 857 किमी तक ड्राइव कर सकेगी। यह ईवी 200kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और सिर्फ 15 मिनट के चार्ज पर 300 किमी तक की रेंज दे सकता है।

कीमत 1.55 करोड़

Mercedes-Benz EQS 580 4Matic को भारतीय बाजार में 1.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। यह कुछ दिन पहले लॉन्च हुई Mercedes-AMG EQS 53 S से सस्ती है। यह मर्सिडीज बेंज एस-क्लास कार से भी सस्ती है। EQS 580 के साथ सबसे खास बात यह है कि इसे भारत में असेंबल किया जाएगा।

इससे पहले जर्मनी की प्रीमियम कार कंपनी Mercedes-Benz EQS 580 की EV पूरी तरह से बिल्ड यूनिट के रूप में आई थी। लुक और डिजाइन के मामले में Mercedes-Benz EQS 580 4Matic हाल ही में लॉन्च किए गए EQS 53 से अलग है। इसमें टोन्ड डाउन फ्रंट बंपर, ब्लैंक्ड आउट ग्रिल, 5 स्पोक डिजाइन के साथ 20 इंच के पहिए हैं। इस कार का व्हीलबेस 3.2 मीटर है।

Next Story