Nirahua Viral Romance Video: सुपर से भी ऊपर है आम्रपाली और निरहुआ का ये रोमांटिक पलंगतोड़ अंदाज, क्या आपने देखा?

Nirahua-Amrapali Dubey Romance Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर और भाजपा के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दिनेश लाल यादव उर्फ़ ( Nirahua) के गाने लोगों के सर चढ़ बोलते हैं।
ऐसे ही एक गाना इन दिनों इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है। इस गाने में निरहुआ के संग आम्रपाली दुबे ( Arapali Dubey ) रोमांस करती हुईं नजर आ रहीं हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक गाना ‘लव दहेज’ (“LOVE DAHEJ”) एक बार फिर से यूट्यूब पर हंगामा मचा रहा है।
इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली का बेडरूम रोमांस दर्शकों को दीवाना बना रहा है. इस निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस और केमिस्ट्री देखकर आपको पसीना आ जाएगा।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक गाना ‘लव दहेज’ सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। जो अब बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। निरहुआ के इस गाने को 11,566,234 से ज्यादा बार देखा गया है.
वहीं इस वीडियो को 1 लाख 36 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। आपको बता दें कि निरहुआ के इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं. वहीं इस गाने का संगीत विनय विनायक ने दिया है। इसे कोरियोग्राफ मयूरेश वाडकर ने किया है।
इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। दोनों के गाने लगभग लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। अब यह गाना यूट्यूब पर आग की तरह फैल रहा है।