Viral News: 5 दिन में 2 बार प्रेग्नेंट हुई महिला, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

डिजिटल डेस्क : आज के आधुनिक युग में कई चमत्कार होते रहते हैं। कई ऐसी-ऐसी चीजें होती रहती है जो हैरानी में डाल देती हैं। एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां ए महिला पांच देन में दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि पांच दिन के गैप के बीच महिला ने दोनों बच्चों को जन्म दिया है।
दोनों बच्चे स्वस्थ
मेडिकल साइंस के कुछ मामले बड़े ही दुर्लभ और असामान्य होते है। 25 साल की कारा विनहोल्ड का मामला भी बिल्कुल असामान्य है। कारा ने जिन दो बच्चों को जन्म दिया है, वो दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों बच्चों की शक्ल बिल्कुल एक जैसी है लेकिन इन्हें जुड़वां नहीं कहा जा सकता है।
5 दिन के भीतर दो बार प्रेग्नेंट हुई है कारा
गौरतलब है कि कारा विनहोल्ड की प्रेग्नेंसी बेहद ही असाधारण है। उन्हें पांच दिन के अंदर 2 बार अपनी प्रेग्नेंसी की खबर मिली है। जब उन्होंने अपना टेस्ट करवाया तो उन्हें इस बात का पता चला कि वे पहले से ही गर्भवती थीं, लेकिन 5 दिन के बाद उनका दूसरा बच्चा गर्भ में आया है।
क्या कहते हैं डॉक्टर्स
कारा विनहोल्ड के डॉक्टर्स का कहना है कि कारा के दोनों बच्चों का जन्म एक साथ हुआ। ये दोनों एकसाथ बड़े होंगे। यहां तक की इनका विकास भी एक समान ही होगा लेकिन इन्हें जुड़वा नहीं कहा जा सकता है। कारा के दोनों ही बच्चे बेबी ब्वॉय है।
सुपरफीटेशन क्या है?
सुपरफीटेशन मेडिकल साइंस की एक ऐसी स्थिति है, जिसमें महिला के गर्भ में भ्रूण की शुरुआत हो जाने के बाद उसके भीतर एक और बच्चा आ जाता है। महिला के भीतर ये स्थिति गर्भधारण करने के कुछ दिन बाद या कुछ हफ्ते बाद भी आ सकती है।